फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बरेली में युवती की हत्या: कंबल में लिपटा मिला था अर्धनग्न शव, पास रखे थे कपड़े; अब तक नहीं हुई पहचान

Wed, 04 Dec 2024 01:09 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 04 Dec 2024 01:09 PM IST
सार

Bareilly News: बरेली के फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में मंगलवार को युवती का शव मिला था। मृतका की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। बुधवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस दुष्कर्म के एंगल पर भी जांच कर रही है। 

विज्ञापन
half naked girl found dead body wrapped in a blanket in Bareilly
एसएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के गांव टिसुआ के समीप बाग में युवती की गला काटकर हत्या कर दी गई। करीब 20 घंटे बाद मंगलवार शाम शव देखा गया तो सूचना पर पुलिस व फॉरेंसिक टीमें पहुंचीं। शव की पहचान नहीं हो सकी। पलिस ने करीबी पर ही शक जताया है। गांव टिसुआ के पास नेशनल हाईवे से दो सौ मीटर दूर बाकरगंज के कच्चे चकरोड के किनारे रामकुमार का यूकेलिप्टस का बाग है। मंगलवार शाम किसी ग्रामीण ने यहां पेड़ों के बीच करीब 22 वर्षीय युवती का शव पड़ा देखा। 

half naked girl found dead body wrapped in a blanket in Bareilly
घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

ऐसा था घटनास्थल का हाल
प्रधान के भतीजे मनोज ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम के साथ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। एसएसपी ने स्थानीय लोगों से घटना के बारे में जानकारी की। युवती का गला आगे से काफी काटा हुआ था। शव औंधे मुंह पड़ा था। चेहरे पर भी धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान थे। 

half naked girl found dead body wrapped in a blanket in Bareilly
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

चेहरा इतना बिगड़ चुका था कि मृतका की पहचान भी नहीं हो पाई।पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। शव के पास ही खून पड़ा था। इससे यह साबित हुआ कि हत्या यहीं पर की गई है। हालांकि, मौके पर कोई हथियार या चाकू नहीं मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
half naked girl found dead body wrapped in a blanket in Bareilly
घटनास्थल का निरीक्षण करते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
कंबल में लिपटा था शव, अलग रखे थे वस्त्र
शव जिस जगह मिला वह कच्चे रास्ते से थोड़ा अंदर ऐसी जगह है। युवती केवल अंत:वस्त्र पहने थी, उसके कपड़े अलग रखे थे। साथ ही शव कंबल पर मिला। शव के पास कोल्डड्रिंक की दो खाली बोतलें भी मिलीं। शव अकड़ा हुआ था। पुलिस दुष्कर्म के बिंदु पर भी जांच कर रही है। हाईवे से इस संपर्क मार्ग के मोड़ पर ही एक दुकान पर सीसीटीवी कैमरा है जिसे दुकानदार ने खराब बताया है।
विज्ञापन
half naked girl found dead body wrapped in a blanket in Bareilly
एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि युवती की बाग में ही हत्या की गई है। जिस तरह शव मिला है, उससे लग रहा है कि किसी करीबी ने ही हत्या की है। वह युवती को भरोसे में यहां लेकर आया होगा। युवती की पहचान होने के बाद केस खोलने में आसानी होगी। आसपास के गांवों में सूचना भिजवाई गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed