{"_id":"6a26155d79869c0f6a057caa","slug":"man-committed-suicide-by-hanging-himself-in-bareilly-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दोस्तों संग पार्टी करके घर लौटा युवक, फंदा लगाकर दी जान; हाथ पर लिखा था लड़की का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दोस्तों संग पार्टी करके घर लौटा युवक, फंदा लगाकर दी जान; हाथ पर लिखा था लड़की का नाम
Mon, 08 Jun 2026 06:38 AM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 08 Jun 2026 06:38 AM IST
सार
बरेली में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना से उसके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सनी का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के राजेंद्रनगर निवासी सनी श्रीवास्तव ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह उसका शव कमरे में दुपट्टे के सहारे लटका मिला। पोस्टमार्टम में लटकने से मौत की पुष्टि हुई। उसकी मौत से परिजनों को गहरा सदमा लगा है। उसने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण नहीं पता चल सका।
विज्ञापन
भाई-बहनों में सबसे छोटा था सनी
प्रेमनगर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह को सनी के परिजन ने बताया कि 30 वर्षीय सनी श्रीवास्तव राजेंद्रनगर स्थित केके हॉस्पिटल के पास रहता था। भाई-बहनों में वह सबसे छोटा था और आईवीआरआई के सामने किराने की दुकान पर काम करता था। शनिवार रात वह दोस्तों के साथ घूमने और पार्टी करने के बाद घर लौटा था। उसने खाना खाया और कमरे में सोने चला गया। रात में किसी समय उसने कमरे में कुंडे के सहारे दुपट्टे से लटककर जान दे दी। उसके हाथ पर लड़की का नाम गुदा हुआ है।
विज्ञापन
किसी से कोई विवाद नहीं था
रविवार सुबह उसकी मां गुड़िया देवी जब उसके कमरे में पहुंचीं तो उसे लटका हुआ देखा। तब परिवार ने पुलिस और रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। सनी के दोस्त प्रदीप ने बताया कि उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। वे सभी इस घटना से हैरत में हैं।
विज्ञापन