फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man commits suicide after one and a half month of love marriage in Bareilly

Bareilly: डेढ़ महीने में खत्म हुआ सात जन्मों का साथ, प्रेम विवाह के बाद पत्नी से हुआ झगड़ा, पति ने दी जान

Fri, 15 Dec 2023 06:45 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Dec 2023 06:45 PM IST
सार

युवक ने डेढ़ महीने पहले अपनी सहकर्मी से प्रेम विवाह किया। विवाह के बाद दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। पत्नी मायके चली गई। इससे नाराज पति ने फंदा लगाकर जान दे दी। 

विज्ञापन
man commits suicide after one and a half month of love marriage in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के थाना सुभाषनगर क्षेत्र के शांति बिहार में शुक्रवार को युवक का शव फंदे से लटका मिला। डेढ़ माह पहले ही उसने अपनी सहकर्मी युवती के साथ प्रेम विवाह किया था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पत्नी से विवाद के बाद खुदकुशी की बात सामने आई है।

विज्ञापन


मूल रूप से भमोरा के रहने वाले मुनेंद्र (39) काफी समय से सुभाषनगर थाने के शांति विहार में किराये पर रहता था। वह कुतुबखाना स्थित रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में काम करता था। मेघा भी वहीं काम करती थी। मेघा के पति की कोरोना से मौत हो गई थी। यहीं मुनेंद्र को मेघा से प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly News: आठ साल किया शोषण, अब शादी से इनकार, प्रेमिका पहुंची थाने, प्रेमी हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन

मुनेंद्र के ताऊ सुभाष ने बताया कि पिछले दिनों मुनेंद्र का पत्नी मेघा से विवाद हो गया था। इसके बाद मेघा मायके चली गई थी। कई बार बुलाने पर भी नहीं लौटी। इसी तनाव में मुनेंद्र ने फंदे से लटककर जान दे दी। शुक्रवार सुबह एक प्लॉट में उसका शव लटका मिला। मुनेंद्र दो भाई हैं। अभी परिवार वालों की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed