फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man celebrates pet dog birthday with great pomp organizes dance party in Lakhimpur kheri

'काजू' की बर्थडे पार्टी: युवक ने पालतू कुत्ते के जन्मदिन पर बुलाईं महिला डांसर, ग्रामीणों को खिलाई दावत

Sat, 25 May 2024 05:36 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 May 2024 05:36 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जनपद में एक युवक ने पालतू कुत्ते का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उसने महिला डांसरों को बुलाया। उनसे डांस करवाया। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डांस पार्टी को बंद करा दिया। 

विज्ञापन
man celebrates pet dog birthday with great pomp organizes dance party in Lakhimpur kheri
युवक ने मनाया पालतू कुत्ते का जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जनपद में अजब मामला सामने आया है। भीरा थाना क्षेत्र के गांव गोंधिया में एक युवक ने पालतू कुत्ते का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर केक काटा गया। आस पड़ोस के लोगों को दावत खिलाई गई। इतना ही नहीं, पालतू कुत्ते के जन्मदिन पर महिला डांसर से डांस भी करवाया गया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने डांस बंद करवा दिया। बताया गया कि बैगर अनुमति के डांस कार्यक्रम हो रहा था। पुलिस ने हिदायत देकर युवक को छोड़ दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव गोंधिया निवासी गुड्डू एक साल पहले कुत्ता लेकर आए थे। उन्होंने उसका नाम काजू रखा। शुक्रवार को एक साल पूरा होने पर गड्डू ने काजू का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। बड़ा सा केक मंगवाया। बच्चों को तरह काजू को बर्थडे टोपी पहनाई गई। मोमबत्ती जलाई गईं। लोगों ने काजू को हैप्पी बर्थ डे भी बोला। आस-पड़ोस के 15-20 लोगों को दावत भी खिलाई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर गुड्डू ने तीन महिला डांसरों को बुलाकर नृत्य कार्यक्रम कराया। नृत्य देखने को लोगों की भीड़ जुटी। किसी ने बैगर अनुमति के डांस पार्टी के आयोजन की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यक्रम बंद करा दिया। गुड्डू ने बताया कि काजू उनके परिवार के सदस्य जैसा है। वह हर साल काजू का जन्मदिन मनाएंगे। भीरा थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि डायल 112 टीम ने बिना अनुमति हो रहे डांस कार्यक्रम बंद करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed