फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man brutally murdered in budaun

हैवानियत की हद पार: युवक की बेरहमी से हत्या... गुप्तांग भी काटा, तेजाब से जलाकर जमीन में दबाया शव

Wed, 16 Oct 2024 04:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 16 Oct 2024 04:14 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ननिहाल में रह रहे युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह उसका शव बरामद हुआ। शव को तेजाब से जलाया गया था। इसके बाद जमीन में दबा दिया गया था। 

विज्ञापन
man brutally murdered in budaun
घूरे में दबा मिला युवक का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई। उसके शव को तेजाब से जलाकर ग्राम समाज की जमीन में दबा दिया गया। कुत्तों ने शव को नोचना शुरू किया तो बुधवार सुबह लोगों की नजर पड़ी। शव देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते बेरहमी से युवक की हत्या की गई है। उसका गुप्तांग भी काटा गया है। 

विज्ञापन


मुरादाबाद के थाना कुंदरकी अंतर्गत गांव नानकपुर निवासी आकाश (20) की ननिहाल फैजगंज बेहटा क्षेत्र के एक गांव में है। वह कई दिनों से अपने ममेरे भाइयों के घर रह रहा था। कभी-कभी अपने गांव भी चला जाता था। बीते दिनों आकाश अपने घर गया था। बताया जाता है कि शनिवार को उसके दोनों ममेरे भाई आकाश को घर से बुलाकर अपने साथ ले आए थे। उसी दिन से उसका फोन नंबर बंद हो गया। 

विज्ञापन

कुत्ते नोच रहे थे शव 
आकाश की मां मुन्नी और बहन भूरी तलाशते हुए गांव तक पहुंच गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। बुधवार को गांव के बाहर ग्राम समाज की जमीन में दबे युवक के शव को कुत्ते नोच रहे थे। उस पर लोगों की नजर पड़ी तो हैरान रह गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जानकारी थाना पुलिस के साथ सीओ उमेशचंद्र भी मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। घटनास्थल पर छानबीन की गई। 

पुलिस की प्राथमिक जांच के मुताबिक पहले युवक की हत्या की गई। उसके बाद शव को तेजाब से जलाया गया, फिर जमीन में दबा दिया गया। उसका प्राइवेट पार्ट भी काटा गया है। पुलिस की जांच में अभी तक पता चला कि युवक का रिश्ते की ममेरी बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया है। जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed