{"_id":"699bd19ec7390368680cbcf3","slug":"man-beaten-to-death-his-wife-and-son-suspected-in-bareilly-2026-02-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: घर में पीटकर मजदूर की हत्या, छत पर पड़ा मिला खून से सना डंडा; पत्नी और बेटे पर शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: घर में पीटकर मजदूर की हत्या, छत पर पड़ा मिला खून से सना डंडा; पत्नी और बेटे पर शक
Mon, 23 Feb 2026 09:33 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 23 Feb 2026 09:33 AM IST
सार
बरेली के इज्जतनगर इलाके में एक मजदूर की हत्या कर दी गई। उसका रक्तरंजित शव घर में ही पड़ा मिला। पुलिस को मृतक की पत्नी और बेटे पर शक है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के इज्जतनगर इलाके के छोटी बिहार में हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस को घर में मजदूर का रक्तरंजित शव मिला। शव कई घंटे पुराना होने के बावजूद घर में मौजूद पत्नी और बेटे ने पुलिस नहीं बुलाई। प्राथमिक तौर पर पत्नी और बेटा शक के दायरे में हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने रविवार रात साढ़े नौ बजे यूपी 112 को कॉल कर छोटी बिहार के एक मकान में शव पड़ा होने की सूचना दी। पुलिस के साथ वह भी मौके पर पहुंचे तो पता लगा कि 42 साल के बालकराम का शव घर में पड़ा है। शव पर कई जगह चोट के निशान थे और खून बह रहा था। पुलिस घर की छत पर गई तो वहां खून से सना डंडा पड़ा था। पुलिस ने शव को सील करवा दिया। साथ ही परिवार के लोगों व पड़ोसियों से पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन
Trending Videos
सीओ को नहीं मिले सही जवाब
सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने घटनास्थल पर जाकर परिजनों से पूछताछ की। पता लगा कि बालकराम मजदूरी करते थे और शराब के लती थे। उनकी पत्नी रेखा लोगों के घरों में काम करती हैं और बेटा अजय एक होटल में तंदूर कारीगर है। इन दोनों से पूछा तो बताया कि वह लोग शाम को जब काम से लौटे तो बालकराम का शव इसी हालत में मिला।
आसपास के लोगों से पूछा तो पता लगा कि घटना शाम चार बजे के करीब की है। अजय और उसकी मां सीओ को यह नहीं बता सके कि उन्होंने शाम से ही घटना की सूचना पुलिस को क्यों नहीं दी। मृतक की पत्नी और बेटे पर ही हत्या का शक है।