फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man accused of shooting an ITI student has been arrested in police encounter in bareilly

Bareilly News: आईटीआई के छात्र को गाली मारने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, साथी भी गिरफ्तार

Fri, 06 Feb 2026 07:01 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 06 Feb 2026 07:01 AM IST
सार

बरेली में आईटीआई छात्र को रास्ते में घेरकर गोली मारने के दोनों आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार रात हुई मुठभेड़ में एक आरोपी गोली लगने से घायल हुआ है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
man accused of shooting an ITI student has been arrested in police encounter in bareilly
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : पुलिस

विस्तार

बरेली में बहेड़ी इलाके के निवासी सीबीगंज आईटीआई के छात्र को निशाना बनाकर फायरिंग करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस ने मौके से उसके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रेमनगर थाने में दोनों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट लिखी गई है। 

विज्ञापन


बहेड़ी के गांव मल्हपुर सबरा निवासी राहुल गंगवार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि चार फरवरी को शास्त्री नगर गेट के पास खड़े थे। उसी समय प्रेमनगर रामलीला गौंटिया निवासी मनोज भास्कर और इज्जत नगर मठ लक्ष्मीपुर निवासी उदय ठाकुर बाइक से वहां आए और राहुल से मोबाइल व चेन छीनने लगे। 
विज्ञापन


आरोपी ने सिर पर सटाया था तमंचा 
राहुल ने विरोध किया तो मनोज ने राहुल के सिर पर लोहे का कड़ा मार दिया। उदय ने तमंचा निकाल कर राहुल के सिर पर सटा दिया। राहुल ने तमंचे की नाल पकड़कर बचने की कोशिश की तो मनोज बोला- उदय इसे गोली मार दे। उदय ने मनोज के इशारे पर गोली चला दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली राहुल की दाहिनी तरफ बगल में लगी। गोली लगने से राहुल लहूलुहान हो गया। इस बीच राहुल की बहन पूजा भी मौके पर पहुंच गई, जिससे दोनों हमलावर भाग गए। राहुल की तहरीर पर उदय और मनोज के खिलाफ प्रेमनगर थाने में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। 

पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा 
सीओ सिटी आशुतोष शिवम ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी, इसी दोनों एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो आरोपी ने लेकिन बाइक कुदेशिया फाटक की ओर मोड़ दी। 

आरपीएफ बैरक के पास आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की फायरिंग में एक आरोपी घायल हो गया। घायल को भर्ती कराया गया है। आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस बरामद किए गए हैं। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed