फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man accused aonla MP of slapping him

Video: आंवला सांसद पर युवक ने लगाया थप्पड़ मारने का आरोप, गांव में गंदगी का मुद्दा उठाने पर भड़के नेता जी

Fri, 15 Sep 2023 10:10 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगंज Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 15 Sep 2023 10:10 PM IST
सार

युवकों ने जब सफाई कराने के लिए कहा तो सांसद भड़क गए। आरोप है कि बहस के बीच उन्होंने एक युवक को थप्पड़ मार दिया। 

विज्ञापन
man accused aonla MP of slapping him
आंवला सांसद पर युवक ने लगाया थप्पड़ मारने का आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के अलीगंज स्थित अंतपुर गांव में अमृत कलश में मिट्टी संग्रह के दौरान हंगामा हो गया। एक युवक ने आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। हंगामे के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन

मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत गांव के पंचायतघर में शुक्रवार को मिट्टी संग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। गांव के अमन, राहुल सिंह और विपिन ने सांसद के सामने गांव में गंदगी का मुद्दा उठाया। आरोप है कि इस पर सांसद ने ग्रुप बनाकर गांव की सफाई करने की नसीहत दे डाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवकों ने जब सफाई कराने के लिए कहा तो सांसद भड़क गए। आरोप है कि बहस के बीच उन्होंने एक युवक को थप्पड़ मार दिया। इसको लेकर कार्यक्रम में हंगामा हो गया। सांसद के साथ मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने युवकों को कार्यक्रम से बाहर कर दिया। हंगामे के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन

वहीं, सांसद के मीडिया प्रभारी राहुल कश्यप ने बताया कि सांसद सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान पूर्व प्रधान के बेटे साफ-सफाई का मुद्दा उठाकर हंगामा करने लगे। वह लोग मौजूदा प्रधान पर आरोप लगा रहे थे। सांसद ने दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराकर समझौता करा दिया। थप्पड़ मारने का आरोप निराधार है।

परिजनों से ही मंगवाई माफी
भाजपा के मझगवां मंडल अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि सांसद के गांव से जाने के बाद युवकों के परिजन उनके महोलिया स्थित आवास पर आए थे। उन्होंने युवकों की ही गलती बताते हुए माफी मांगने की बात कही। इसके बाद सांसद को बुलाया गया। परिजनों ने सांसद से माफी मांगी। इस पर सांसद ने उन्हें माफ कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed