फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mamata government's effigy burnt, expressed anger

Bareilly News: ममता सरकार का पुतला फूंका, जताया आक्रोश

Sun, 20 Apr 2025 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Mamata government's effigy burnt, expressed anger
आंवला। ममता सरकार के ​खिलाफ हिंदू सगठनों का विरोध-संवाद
आंवला। पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा से गुस्साए हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने ममता सरकार का पुतला दहन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता कालीधाम मंदिर खेड़ा से एकत्रित होकर सरगम तिराहे पहुंचे। वहां नारेबाजी करते हुए ममता सरकार का पुतला दहन किया। बाद में सभी कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति का जवाब वहां का हिंदू समाज अगले चुनाव में ममता सरकार को देगा। इस मौके पर प्रांतीय संगठन मंत्री सुनील गुप्ता, अनुपम शंखधार, प्रेमपाल सोलंकी, रामगोपाल गुप्ता, पवन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर, हिंदू युवा वाहिनी जिला अध्यक्ष शिवेक खंडेलवाल के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने ममता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम नहने राम को सौंपा। इस मौके पर वरुण अग्रवाल, राजा खंडेलवाल, राजेश सिंह, विक्की सोलंकी, अमूल अग्रवाल विजय, योगेश श्रीवास्तव, ध्रुव गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बंगाल में हिंदुओं पर हुए हमले का किया विरोध
नवाबगंज। बंगाल में वक्फ संशोधित बिल के खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान हिंदुओं पर हुए हमलों का विरोध किया गया। इसको लेकर शनिवार को हिंदू जागरण मंच ने कस्बे में विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित पत्र एसडीएम न्यायिक राजेश चंद्रा को सौंपा है, जिसमें पश्चिम बंगाल में तत्काल ही राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की गई है। इस मौके पर सूरज गंगवार, अंकित गंगवार, राजू गंगवार, सर्वेश सैनी, बृजेश भोजवाल, जसवंत गंगवार, संगम गंगवार, रामलखन सिंह, प्रताप सिंह, भानु प्रताप, तेजपाल सक्सेना, बेचेलाल राठौर, भूपेन्द्र गंगवार आदि शामिल रहे। संवाद

आंवला। ममता सरकार के खिलाफ हिंदू सगठनों का विरोध-संवाद

आंवला। ममता सरकार के खिलाफ हिंदू सगठनों का विरोध-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed