फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mamata Banerjee is Aurangzeb's child: Sadhvi Prachi

ममता बनर्जी औरंगजेब की औलाद : साध्वी प्राची

Mon, 21 Apr 2025 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Mamata Banerjee is Aurangzeb's child: Sadhvi Prachi
पश्चिम बंगाल में हिंदुओं की हत्या पर जताया आक्रोश
विज्ञापन

बरेली। विश्व हिंदू परिषद की फायरब्रांड नेता साध्वी प्राची ने रविवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पश्चिमी बंगाल में हो रही हिंसा पर नाराजगी जताकर वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला। कहा कि जब भी हिंदू घटा है, तब कटा है और मरा है। भारत में हिंदू अल्पसंख्यक होता जा रहा है। उन्होंने ममता बनर्जी को मुमताज बानो कहते हुए तंज कसा कि वह औरंगजेब की औलाद हैं।
साध्वी ने कहा कि 2500 साल में विश्व में सर्वाधिक आक्रमण हिंदुओं के ही ऊपर हुए हैं। आप देख लीजिए, कश्मीर के अंदर 35 साल पहले हमला हुआ तो हिंदुओं को पलायन करना पड़ा। जब पाकिस्तान बना तो लाखों हिंदुओं की गर्दन काट दी गईं। ये हिंदू बेचारा है, हिंदू घटता जा रहा है। वह राष्ट्रवादी नेताओं और भाजपा नेताओं से हाथ जोड़ कर विनती कर रही हैं कि हिंदुओं की चिंता करें। संविधान को बचाना चाहते हैं तो भी हिंदुओं को बचाना जरूरी है। हिंदू बचेगा तो संविधान बचेगा। तुम्हारी सरकार भी इसी की वजह से बची रहेगी। कहा कि देश भी तभी तक सुरक्षित है, जब तक हिंदू सुरक्षित है।
विज्ञापन

साध्वी प्राची ने कहा कि हमने सरकार से बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। ये भी कहा है कि पश्चिमी बंगाल को सेना के हवाले कर दें तो कम से कम हिंदू बचा रहेगा। मुमताज बानो बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती हैं। साध्वी ने मौलाना तौकीर रजा के बारे में भी तीखी टिप्पणी की। उन्होंने वक्फ बोर्ड की प्रासंगिकता पर यह कहकर सवाल उठाया कि मुस्लिम बाहुल्य देशों पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी वक्फ बोर्ड जैसी कोई संस्था नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed