फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Male won the election on female reserved BDC seat

महिला आरक्षित बीडीसी सीट पर पुरुष ने जीता चुनाव

Tue, 08 Jun 2021 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Male won the election on female reserved BDC seat
demo photo - फोटो : अमर उजाला।

नवाबगंज ब्लॉक के वार्ड 16 में हुआ गोलमाल, हारी प्रत्याशियों ने राज्य निर्वाचन आयोग और डीएम से की शिकायत
विज्ञापन

एआरओ पर सांठगांठ और शिकायत दबाने का आरोप

नवाबगंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में महिला के लिए आरक्षित बीडीसी की सीट पर न सिर्फ पुरुष प्रत्याशी चुनाव लड़कर जीत गया बल्कि उसे प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया गया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद हारे प्रत्याशियों ने कई अधिकारियों से शिकायत की लेकिन उसे दबा दिया गया। अब इस मामले में चुनाव आयोग और डीएम से शिकायत की गई है। एआरओ पर सांठगांठ और शिकायत दबाने का भी आरोप लगाया गया है।
यह गोलमाल नवाबगंज ब्लॉक के गजरौला गांव के वार्ड 16 में हुआ। महिला के लिए आरक्षित इस सीट के लिए हुए चुनाव में गजरौला की ही मिथलेश कुमारी, सूरजमुखी, मीरा देवी, जीनत बानो, राजो और फूलबानो के अलावा पुरुष उम्मीदवार ख्याली सिंह ने पर्चा भरा था। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान भी ख्याली राम का पर्चा खारिज नहीं हुआ और उन्हें चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया। ख्याली राम 271 मतों से चुनाव जीत गए। इसके बाद सहायक निर्वाचन अधिकारी की ओर से उन्हें विजय प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया गया।
विज्ञापन

इस चुनाव में हारी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों का कहना है कि पहले तो वे यही समझते रहे कि सीट के आरक्षण में कोई रद्दोबदल हो गई है लेकिन परिणाम घोषित होने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि महिला के लिए आरक्षित सीट पर धांधली कर पुरुष प्रत्याशी को चुनाव जिताया गया है। उन्होंने इसका विरोध करते हुए चुनाव अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब गांव के ही कृष्ण अवतार की ओर से राज्य निर्वाचन आयोग और जिलाधिकारी से प्रमाणों समेत शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव में हुई थीं भारी गड़बड़ियां

पंचायत चुनाव के दौरान शुरू से अंत तक भारी गड़बड़ियों की शिकायतें आती रही थीं। मतदान के दिन तमाम उम्मीदवारों ने मतपत्रों से अपने चुनाव चिह्न गायब होने की शिकायतें की गई थीं। कई जगह दूसरे मतपत्र भेजकर चुनाव कराया गया। इसके साथ नामांकन पत्र भरे जाने और नो ड्यूज दाखिल करने के दौरान भी उगाही की शिकायतें सामने आई थीं।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट भी कह रही है, महिला सीट पर पुरुष निर्वाचित

राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर भी यह गड़बड़ी साफ नजर आ रही है। आरक्षित सीटों के विवरण में साफ दर्शाया गया है कि नवाबगंज ब्लॉक का वार्ड 16 महिला के लिए आरक्षित है। चुनाव परिणामों के कॉलम में भी यह सीट महिला आरक्षित दिखाई गई है लेकिन चुनाव परिणाम के कॉलम में ख्यालीराम का नाम दर्ज है। उनका लिंग भी पुरुष बताया गया है।
चुनाव से दो दिन पहले ही यहां आया था लेकिन यह मामला अब संज्ञान में आया है। यदि महिला आरक्षित सीट पर पुरुष प्रत्याशी चुनाव लड़कर जीता है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - रणवीर प्रसाद, रिटर्निंग अफसर नवाबगंज ब्लॉक

इस मामले की जानकारी नहीं है, कोई शिकायत भी नहीं मिली है। निर्वाचन प्रक्रिया दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी रिटर्निंग अफसर की होती है। किस स्तर पर चूक हुई है, इसकी छानबीन कराई जाएगी। - नितीश कुमार, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed