फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Malaria is spreading in Mirganj, 19 patients found

Bareilly News: मीरगंज में पैर पसार रहा है मलेरिया, 19 मरीज मिले

Wed, 27 Aug 2025 02:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Malaria is spreading in Mirganj, 19 patients found
मीरगंज। बरसात में क्षेत्र में मलेरिया का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को सीएचसी मीरगंज की ओर से गांव-गांव जांच अभियान चलाया गया। प्रभारी अधीक्षक डॉ. वैभव राठौर के नेतृत्व में कुल 25 स्वास्थ्य टीमों को विभिन्न गांवों में भेजा गया।
विज्ञापन

इन टीमों ने घर-घर जाकर लोगों की जांच की और खून के सैंपल लिए। इनमें से 19 लोगों की रिपोर्ट मलेरिया पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन मरीजों को दवा उपलब्ध कराई गई। उन्हें सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डॉ. वैभव राठौर ने बताया कि बरसात में गंदा पानी जमा होने से मच्छरों की तादाद बढ़ जाती है और मलेरिया फैलने लगता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि घरों व आसपास की सफाई रखें, नालियों का पानी रुके नहीं, कूलर व टंकी जैसे बर्तनों का पानी रोजाना बदलें। इससे पहले बीते सोमवार को मड़वा बंशीपुर गांव में जांच के दौरान नौ लोग मलेरिया पॉजिटिव पाए गए थे। डॉ. वैभव राठौर ने कहा कि इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे ताकि मलेरिया को फैलने से रोका जा सके। संवाद अमरोली गांव में गंदगी, बढ़ रहे मरीज : बिशारतगंज। मझगवां ब्लॉक के अमरोली गांव में भारी गंदगी के चलते बीमारियों का प्रकोप बना हुआ है। गांव में बुखार के रोगियों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। गांव में 20 से अधिक मलेरिया के रोगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव निवासी मोर सिंह, रामलाल ,मेघराज चरन सिंह, सर्वेश, वीर सिंह, बृजेश, भूपेंद्र, निवे॔श, नत्थो देवी आदि ने बताया कि गांव में पशुपालन करने वालों की संख्या बहुतायत में हैं।
पशुपालन करने वाले लोगों ने गोबर व घूरे के ढेर गांव में ही लगा रखे हैं। इसमें तमाम कीटाणु व मच्छरों का लार्वा पनप रहा है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान ब्लॉक कर्मियों ने ग्रामीणों को जागरूक किया, लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात रहा।

इससे ग्रामीण चिंतित है। मझगवां के एडीओ पंचायत अभय कुमार आर्य ने बताया कि गांवों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस्माइलपुर गांव में 500 ट्रॉली से अधिक गोबर घूरा गांव से बाहर फेंका गया। जल्द अमरोली सहित बाकी गांवों में अभियान चलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed