फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Malaria confirmed in three people including a teenager suffering from falciparum

Bareilly News: फेल्सीपेरम पीड़ित किशोरी समेत तीन लोगों में मलेरिया की पुष्टि

Sat, 14 Feb 2026 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Malaria confirmed in three people including a teenager suffering from falciparum
बरेली। बर्फीली हवा और कड़ाके की ठंड का असर थमने के बाद मच्छरों का प्रकोप शुरू हो गया है। करीब तीन माह बाद जिले में मलेरिया के मरीज मिलने लगे हैं। मझगवां निवासी 16 वर्षीय किशोरी घातक फेल्सीपेरम की चपेट में मिली है। भमोरा के दो लोग विवैक्स से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी सत्येंद्र कुमार के मुताबिक, तापमान 20 डिग्री के नीचे पहुंचने पर मच्छरों के लार्वा पनप नहीं पाते। इसलिए सर्दियों में मच्छरों का हमला थम जाता है। अब पारा 20 डिग्री के ऊपर दर्ज हो रहा है। दिन में चटख धूप और शाम को हल्की ठंड बैक्टीरिया, परजीवी और वायरस के लिए अनुकूल है।
विज्ञापन

परजीवी से संक्रमित मच्छर अगर स्वस्थ व्यक्ति को काट ले तो वह भी चपेट में आ जाते हैं। फेल्सीपेरम का इलाज समय पर न हो तो जान का जोखिम रहता है। विवैक्स सामान्य बुखार की तरह होता है लेकिन इलाज 14 दिनों तक चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि जो मरीज चपेट में मिले हैं, उनके घर के पास निरोधात्मक कार्रवाई कराई है। मरीज के परिजन में बुखार के लक्षण नहीं मिलेे। अगर कोई लक्षण उभरे तो परिजन को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर चिकित्सक से परामर्श लेने का सुझाव दिया गया है।

मलेरिया के प्रकार, लक्षण और इलाज
फेल्सीपेरम के लक्षण: तेज बुखार, पेशाब का रंग बदलना, भ्रम, बदहवासी, दौरे आना, कमजोरी, जोड़ों में दर्द, जी मिचलाना। रोगी को सरकारी अस्पताल में चार दिन तक निशुल्क दवा दी जाती है।

विवैक्स के लक्षण: कंपकंपी के साथ तेज बुखार, सिरदर्द, उल्टी, पेट के बाएं हिस्से में दर्द, हीमोग्लोबिन कम होना, जोड़ों में दर्द, जी मिचलाना। 14 दिन तक निशुल्क दवा का कोर्स चलता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed