फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Making the shape of a goat from jaggery and sesame, cut it from the cow, heard stories

गुड और तिल से बकरे की आकृति बनाकर दूब से काटा, सुनीं कथाएं

Fri, 21 Jan 2022 07:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
Making the shape of a goat from jaggery and sesame, cut it from the cow, heard stories
शाहजहांपुर में सकट पर्व पर गुड का बकरा काटते बच्चे। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। हिंदू परिवारों में माताओं ने शुक्रवार को अपने बेटों की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखा और सकट पूजन किया गया। इस दौरान गुड़ और तिल से बकरे की आकृति बनाकर दूब (घास) से काटा। इसके साथ ही पूजन से जुड़ी कथाएं सुनी गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को सकट चौध (संकष्टी चतुर्थी) का दिन था। इस दिन माताएं अपने पुत्रों की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखकर पूजन करती हैं। इसके लिए तिल सुखाने आदि को कई दिन पहले से ही तैयारी शुरू हो गई थी। शुक्रवार को माताएं जल्दी उठी और नित्यकर्म से निवृत्त होने के बाद पूजा की तैयारी में जुट गई। घर के आंगन में चौक बनाया गया। जिस पर लकड़ी का पटला रखकर भगवान गणेश के रूप में मिट्टी व सुपारी को रखा गया।
विज्ञापन

इसके बाद घर की बुजुर्ग महिलाओं या पंडितों ने सकट से जुड़ी कथाओं को सुनाया और विधिवत पूजन किया। तिल को भूनकर गुड़ के साथ कूट कर तिलकुट का पहाड़ बनाया गया था, तो कही तिलकुट का बकरा भी बनाया गया। उसकी पूजा करके परिवार बेटों ने दूब से तिलकूट बकरे की गर्दन काटी। जिसका सबको प्रसाद के रूप में वितरण किया गया। इसके साथ ही घरों में तिल-गुड़ के पकवान बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed