फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Makar Sankranti tomorrow, will take a dip in the confluence of good fortunes

Bareilly News: मकर संक्रांति कल, सुयोगों के संगम में लगेगी डुबकी

Mon, 13 Jan 2025 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti tomorrow, will take a dip in the confluence of good fortunes
बरेली। मकर संक्रांति का पर्व मंगलवार को अत्यंत मंगलकारी संयोग में मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। श्रद्धालु नदियों में पुण्य की डुबकी लगाएंगे।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा ने बताया कि सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही खरमास भी समाप्त हो जाएगा। रुके हुए मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाएंगे। इस बार इसी दिन से माघ मास भी प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान विषकुंभ योग, पुनर्वसु नक्षत्र और उसके बाद पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है। पुष्य नक्षत्र को सुख और समृद्धिकारक माना गया है।
स्नान-दान का मुहूर्त ः 14 जनवरी को सुबह 8:54 बजे सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में सूर्योदय से सूर्यास्त तक स्नान-दान का शुभ मुहूर्त रहेगा। सुबह 8:55 से लेकर दोपहर 12:51 बजे तक पुण्य काल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन किसी नदी में डुबकी लगाएं। ऐसा संभव न हो तो घर में पानी में काला तिल और गंगाजल मिलाकर स्नान करें। स्वच्छ वस्त्र पहनकर तांबे के लोटे में जल, काला तिल, गुड़ और गंगाजल लेकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें। शनिदेव को भी जल अर्पित करें। इसके बाद गरीबों को तिल और खिचड़ी का दान करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed