फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Makar Sankranti: Devotees donated by taking a holy dip

मकर संक्रांति : पुण्य की डुबकी लगाकर श्रद्धालुओं ने किया दान

Wed, 15 Jan 2025 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti: Devotees donated by taking a holy dip
नवाबगंज फोटो 1 नवाबगंज में ​खिचडी सहभोज करतें लोग
अलीगंज/बहेड़ी/बिशारतगंज/मीरगंज। मकर संक्रांति पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रामगंगा में आस्था की डुबकी लगाई। कोहरे व कड़ाके की सर्दी के चलते स्नान के लिए कहीं कम तो कहीं ज्यादा भीड़ जुटी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर्व पर जगह-जगह मंगलवार सुबह से ही स्नान-दान का सिलसिला चलता रहा। अलीगंज में गुजरहाई गांव के आगे रामगंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया और गंगा मैया की आरती की। श्रद्धालुओं ने अन्न-दान करके गो-पूजन किया। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में खिचड़ी भोज की धूम रही। स्कूल, मंदिर और चौक चौराहे पर आयोजित भोज में लोगों ने सूर्य देवता को समर्पित खिचड़ी प्रसाद के रूप में चढ़ाया। दान-दक्षिणा देकर परमात्मा से शरीर को आरोग्य बनाने की कामना की।
विज्ञापन

गैनी में सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर, अलीगंज कस्बा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खिचड़ी भोज कार्यक्रम किया। इसमें लकी गुप्ता, मनु, पंकज गुप्ता, सुमित पाराशरी, अनमोल, विपिन आदि रहे। बिशारतगंज के रेलवे स्टेशन, हनुमान मंदिर परिसर में बंटू शर्मा, चौधरी बिल्लू,प्रदीप मित्तल, मोनू गोले, शिवम साहू आदि ने खिचड़ी भोज कराया। सिसौना गांव में जूना अखाड़े के महंत बाबा बल्देव गिरि ने खिचड़ी बंटवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया
भुता/भंडसर/फतेहगंज पूर्वी। कस्बा भुता व क्षेत्र में जगह-जगह पर खिचड़ी के स्टाल लगे। इस दौरान राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसी दौरान लोगों ने गरीब असहाय मजदूरों को कंबल भी वितरण किया। डॉ. सरिता गंगवार सहायक अध्यापिका ने गजनेरा, सिमरा बहोंर नगला में घर-घर जाकर जरूरतमंदों को कंबल दिए। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख हरेंद्र पटेल, अनूप सक्सेना, सतीश कुमार, डॉ. मोहन स्वरूप गंगवार आदि रहे। फतेहगंज पूर्वी में करणी सेना के प्रशांत मिश्रा, रिषभ मिश्रा व अन्य जगह-जगह स्टाल लगाकर प्रसाद का वितरण किया। संवाद

--
खिचड़ी भोज से भाईचारा को मिलता है बढ़ावा
नवाबगंज/क्योलड़िया/कुंडराकोठी/सेंथल। मंगलवार को नगर के विजौरिया चौराहे पर कोतवाली नवाबगंज की ओर से इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा, बाइपास मार्ग पर मोहन ट्रेडर्स आदि की ओर से खिचड़ी भोज कराया गया। सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि खिचड़ी भोज के आयोजन से लोगों में भाईचारा बढ़ता है। क्योलड़िया व कुंडराकोठी में भी लोगों ने खिचड़ी भोज का लुत्फ उठाया। इस मौके पर विधायक डाॅ. एमपी आर्य, डाॅ. आशुतोष गंगवार, श्रुति गंगवार, बीरेन्द्र सिंह गंगवार उर्फ बीरू, अनुज गंगवार, डॉ. प्रवीन यादव, नत्थूलाल आर्य, लेखराज गंगवार आदि रहे। सेंथल में मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल गंगवार, विधायक डॉ. एमपी आर्य और भुजेन्द्र गंगवार, श्रुति गंगवार ने भी प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान चेयरमैन कंवर एजाज शानू, डॉ. सौरभ गुप्ता, भुजेन्द्र गंगवार, श्याम स्वरूप गुप्ता आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed