फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Major government conspiracy in the offering theft case; prime accused being shielded: Swami Avimukteshwaranand

चढ़ावा चोरी मामले में सरकार की बड़ी साजिश, बचाए जा रहे मुख्य आरोपी : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

Tue, 30 Jun 2026 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 30 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Major government conspiracy in the offering theft case; prime accused being shielded: Swami Avimukteshwaranand
बहेड़ी/भोजीपुरा। धर्म युद्ध यात्रा पर निकले जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने अयोध्या राम मंदिर से चढ़ावा चोरी मामले में केंद्र व प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। भोजीपुरा में आयोजित एक सभा में उन्होंने कहा कि चढ़ावा चोरी के पीछे सरकार की बड़ी साजिश है और सरकार मुख्य आरोपियों को बचा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने मंदिरों से संतों-महंतों को हटाकर वहां अपने चहेते लोगों को बैठा दिया है।
विज्ञापन

शंकराचार्य ने भारत माता के प्रचलित स्वरूप पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, हाथ में झंडा लिए और सिंह के पास खड़ी जिस स्त्री को भारत माता बताया जाता है, वैसी किसी देवी का उल्लेख हमारे किसी वेद, पुराण या महाभारत में नहीं है। वास्तव में गोमाता ही भारत माता हैं।
विज्ञापन

------------------
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करे सरकार, तभी संभव है रक्षा
शंकराचार्य ने बहेड़ी में कहा कि सरकार जब तक गोमाता को राष्ट्र माता घोषित नहीं करती, तब तक गोरक्षा संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जो सरकार गोरक्षा नहीं कर सकती, उसे सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। उन्होंने एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम में वेदों को शामिल करने का विरोध करते हुए कहा कि वेद पढ़ने के कड़े नियम होते हैं, जिनका पालन स्कूली बच्चे नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
जनसभा में कम हाथ उठने पर भड़के शंकराचार्य, बीच में छोड़ी सभा
इससे पहले, बहेड़ी के सिंह गौंटिया स्थित एक बैंक्वेट हॉल में सभा के दौरान अजीब स्थिति पैदा हो गई। शंकराचार्य ने वहां मौजूद जनता से गोरक्षा के मुद्दे पर हाथ उठाकर यह बताने को कहा कि क्या किसी ने अपना वोट दिया है? इस पर पूरे पंडाल में से महज चार लोगों ने हाथ उठाए। यह देखकर शंकराचार्य गुस्सा हो गए। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा, इसका मतलब है कि आप लोग मुझे सुन ही नहीं रहे हैं। इतना कहकर वह मंच से उतरे और सीधे अपने काफिले के साथ गाड़ी में बैठकर भोजीपुरा के लिए रवाना हो गए।
यात्रा के दौरान बहेड़ी में शरद मिश्रा, विधायक अताउररहमान, डॉ प्रमोद शर्मा, सपा जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव, वहीं, भोजीपुरा में सपा विधायक शहजिल इस्लाम, बहेड़ी विधायक अताउर रहमान आदि मौजूद रहे।

जगद्गुरु शंकराचार्य का किया स्वागत
फतेहगंज पश्चिमी। कस्बा स्थित एक पैलेस में सोमवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का श्रद्धालुओं ने फूलमालाएं और अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। वह 81 दिवसीय गावित (गो-रक्षार्थ धर्मयुद्ध) यात्रा के तहत यहां पहुंचे थे। उन्होंने कुछ श्रद्धालुओं को गो सेवा और संरक्षण की जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान राम अग्रवाल, पंकज अग्रवाल समेत कई समाजवादी पार्टी नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed