फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Main examinations of graduation will start from today, list of nodal centers released

Bareilly News: आज से शुरू होंगी स्नातक की मुख्य परीक्षाएं, नोडल सेंटर की सूची जारी

Thu, 08 May 2025 02:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Main examinations of graduation will start from today, list of nodal centers released
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक स्तर पर द्वितीय, चतुर्थ, छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू होंगी। नकलविहीन और परीक्षा की शुचिता बरकरार रखने के लिए परीक्षा नियंत्रक ने केंद्राध्यक्षों को निर्देश दिए हैं। नोडल सेंटर की सूची जारी की गई है।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार की ओर से जारी निर्देशों के तहत बीए, बीएससी, बीकाॅम, बीबीए द्वितीय, चतुर्थ, छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं ओएमआर शीट पर होंगी। प्रत्येक विषय के प्रश्नपत्र में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें विद्यार्थियों को किन्हीं 75 प्रश्नों के उत्तर दो घंटे में देना होंगे।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट बाद तक शामिल होने का मौका मिलेगा। इसके बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। केंद्राध्यक्ष, कक्ष निरीक्षक परीक्षार्थियों से उत्तर पुस्तिकाओं ओएमआर शीट पर विवरण भरवाएंगे। ताकि शीट स्कैन करने में दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रश्नपत्र की ओएमआर शीट के बंडल में अन्य प्रपत्रों के साथ परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों के उपस्थिति रजिस्टर की फोटोप्रति रखनी होगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद बुकलेट और शीट दोनों जमा कराकर अलग-अलग लिफाफे में सील कर नोडल संकलन केंद्र पर जमा कराना होगा।


केंद्राध्यक्षों को गोपनीयता रखने के निर्देश
केंद्राध्यक्षों को विश्वविद्यालय की ओर से भेजे गए प्रश्नपत्रों, उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा डिजिटल वाई-फाई लॉक से करने के लिए कहा गया है। परीक्षा के दौरान केंद्र प्रभारी के अलावा सभी के लिए फोन ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। प्रतिदिन परीक्षार्थियों की उपस्थिति, अनुपस्थित का डाटा कॉलेज के लॉगिन पर दर्ज करना होगा। परीक्षा केंद्र पर विश्वविद्यालय की ओर से भेजे गए गोपनीय प्रपत्रों पर संशोधित परीक्षा कार्यक्रम की तिथि, पाली, समय आदि दर्ज करना होगा। परीक्षा केंद्र पर केंद्राध्यक्ष के अलावा प्रबंध तंत्र का कोई सदस्य मौजूद न रहे इस की भी ताकीद की गई है। कहा गया है कि स्ट्रांगरूम की व्यवस्था रहे, सीसीटीवी, वाॅयस रिकार्डर भी चालू रहें। ब्यूरो

--

विवि परिसर में जमा होंगी द्वितीय, चतुर्थ सेमेस्टर की उत्तरपुस्तिकाएं
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर स्थित होटल मैनेजमेंट विभाग को बरेली जिले के लिए स्नातक स्तर की द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की उत्तरपुस्तिकाओं का संकलन केंद्र बनाया गया है। बरेली जिले के 45 केंद्रों पर द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा होगी। सभी केंद्राध्यक्षों को नियमानुसार परीक्षा संपन्न होने के बाद निर्धारित समय पर उत्तरपुस्तिकाओं को केंद्र तक भिजवाने के लिए कहा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed