{"_id":"5dffc8768ebc3e87b402e9e5","slug":"mahila-sashktikaran-bareilly-news-bly389018658","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सशक्त बनना है तो पुरुषों पर निर्भरता छोड़ें महिलाएं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सशक्त बनना है तो पुरुषों पर निर्भरता छोड़ें महिलाएं’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। डीडीपुरम में अर्बन कोऑपरेटिव बैंक सभागार में रविवार को क्रीड़ा भारती की ओर से ‘निर्भय महिला-सक्षम महिला’ विषय पर विचार गोष्ठी हुई। इसमें बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर समेत कई जिलों की महिलाओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती की राष्ट्रीय सह मंत्री भारती गांगुली ‘भारती ताई’ ने ‘निर्भय महिला-सक्षम महिला’ टीमें गठित कीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनना है तो दूसरों पर निर्भर रहना छोड़ना होगा।
भारती ताई नेे टीमों को अपने-अपने क्षेत्र में महिलाओं को आत्मरक्षा और आत्मनिर्भरता के गुर सिखाकर मानसिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए कहा। इसके बाद शालिनी विश्वकर्मा की टीम ने ताईक्वांडो और सूरज थापा ने कराटे का प्रशिक्षण दिया। कराटे में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए निधि कश्यप, कविता और प्रियांशी कश्यप को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि संघ प्रचारक आनंद, क्रीड़ा भारती ब्रज प्रांत के संगठन मंत्री रोहित कुमार रहे। विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर एके जैतली, गीता, रंजना सोलंकी, मीनल सिंह रहीं। अध्यक्षता डॉ. शिवराम शर्मा और उद्घाटन रामपाल ने किया। कार्यक्रम में कैलाश विष्ट, धर्मेंद्र शर्मा, राकेश रावत, पदम वीर सिंह आदि का सहयोग रहा।