{"_id":"695443ff2becc6717900d1fa","slug":"mahathug-gulati-did-not-spare-even-sp-leaders-bareilly-news-c-4-vns1074-797133-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: महाठग गुलाटी ने सपा नेताओं को भी नहीं छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: महाठग गुलाटी ने सपा नेताओं को भी नहीं छोड़ा
विज्ञापन
एसएसपी से मिलकर की शिकायत, जांच के आदेश
बरेली। कैनविज कंपनी के मालिक कन्हैया लाल गुलाटी की ठगी के शिकार नए लोग रोज ही सामने आ रहे हैं। सपा नेता विशाल अग्रवाल व उनके साथी भी गुलाटी की गोलमोल बातों में आकर अपनी रकम गवां बैठे। इन लोगों ने एसएसपी से रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की, मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।
मंगलवार दोपहर सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विशाल अग्रवाल कई लोगों के साथ जाकर एसएसपी अनुराग आर्य से मिले। उन्होंने कैनविज कंपनी के मालिक कन्हैया गुलाटी, फाउंडर मेंबर प्रमोद सिंह परिहार समेत उसके साथियों पर कार्रवाई के लिए कहा। विशाल ने बताया कि फरवरी में उन्होंने कैनविज में रुपया जमा किया था। उनके समेत बाकी लोगों को बताया गया था कि जितना धन कंपनी में लगाओगे, उसका पांच प्रतिशत की दर से 20 माह तक मुनाफा हर माह दिया जाएगा। 22 महीने बाद उनको उनका जमा धन भी मिल जाएगा।
बताया कि दो महीने के बाद गुलाटी रुपया देने में टालमटोल करने लगा। उसके बाद से वह लापता है। बहुत से लोगों ने लोन लेकर, मकान बेचकर उसे रुपया दिया था, अब ये लोग परेशान घूम रहे हैं। विशाल के साथ पहुंचे निवेशक रमेश साहू ने बताया कि गुलाटी बड़े होटल में उनकी दावत करता था। बढ़िया पकवान खिलाता था। झूठे वादों के जाल में वह लोग फंस गए जिससे उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय हो चुकी है। शिकायतकर्ताओं में भूपेंद्र कुमार, विजय खुराना, पुष्पेंद्र कुमार, मनोज चौधरी, नरेंद्र कुमार, विकास श्रीवास्तव, श्याम सिंह, सुनील खुराना व आशीष कुमार आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो