फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mahashivratri: Everyone is immersed in Shiva in the flood of faith.

महाशिवरात्रि : आस्था के सैलाब में सब शिवमय

Thu, 27 Feb 2025 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Mahashivratri: Everyone is immersed in Shiva in the flood of faith.
बरेली। महाशिवरात्रि पर शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। घंटों और शंख की ध्वनि के बीच बम बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। बुधवार भोर से ही शिवभक्त मंदिरों में पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

इस बार महाशिवरात्रि त्रिग्रही योग में मनाई गई। शुभ मुहूर्त में भक्तों ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव को दूध, शहद, चंदन, हल्दी, वस्त्र, बेल पत्र आदि अर्पित किए और सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। भक्तों ने पूजा अर्चना करने के बाद चंदन को मस्तक पर लगाया। दिनभर शहर में युवाओं की टोली भोले के उद्घोष के करती रही। जगह-जगह छोटी-छोटी यात्रा निकाली गई। वहीं सभी मंदिरों में चारों प्रहर की पूजा की गई।
विज्ञापन


अलखनाथ मंदिर
अलखनाथ मंदिर में मंगलवार रात 12 बजे से ही भक्तों की कतार लग गई थी। रात से ही भक्तों ने भाेलेनाथ का जलाभिषेक करना शुरु कर दिया था। बुधवार सुबह तड़के भक्तों की लाइन मंदिर में बाहर तक पहुंच गई। घंटे लाइन में खड़े भक्त भोले के जयकारे लगाते रहे। मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया था। मंदिर में कई संगठन के लोगों ने रुद्राभिषेक भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धोपेश्वरनाथ मंदिर
धोपेश्वर नाथ मंदिर में बाबा धोपेश्वर नाथ की आरती के बाद सुबह तीन बजे से ही जलाभिषेक शुरु हो गया। भक्तों की लाइन मंदिर से बाहर तक लगी रही। लंबी लाइन के होने के बाद भक्त भजनों पर झूमते रहे। मंदिर में भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर के बाहर ठंडाई भी बांटी जा रही थी। शाम तक भक्त जलाभिषेक करने के लिए आते रहे। इस दौरान पूरा परिसर शिवमय हो गया।
पशुपतिनाथ मंदिर
पशुपतिनाथ मंदिर में शिवभक्तों की लंबी लाइन लगी। मंदिर के पुजारी ने बुधवार तड़के महाआरती कराई, इसके बाद जलाभिषेक शुुरू हुआ। मंदिर में पहुंचे भक्तों ने 108 शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से जो मनोकामना मांगी जाती है जो पूरी होती है। मंदिर में भक्त तालाब के पास फोटो खिंचवाते रहे। इस दौरान मंदिर में बम-बम भोलेनाथ के जयकारे लगते रहे।

वनखंडीनाथ मंदिर
वनखंडीनाथ मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। बुधवार तड़के से ही यहां भक्तों की भीड़ आना शुरु हो गई थी। भगवान शिव के उद्घोष से पूरा मंदिर गूंज उठा। भक्तों ने बाबा वनखंडीनाथ में पूजा अर्चना कर स्वस्थ जीवन की कामना की। मंदिर के आसपास सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे। वही मंदिर के बाहर भंडारे का भी आयोजन किया गया।

मढ़ीनाथ मंदिर
मढ़ीनाथ मंदिर में भक्तों की भीड़ रही। मंदिर के पुजारी धमेंद्र गिरी ने भगवान शिव की आरती की। इसके बाद भक्तों के लिए जलाभिषेक शुुरू हो गया। इस दौरान भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की गई। पूरा परिसर भजनों से गूंजता रहा। शाम को भी श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना करने के बाद आरती की। इस दौरान कड़ी सुरक्षा के इंतजाम रहे।

तपेश्वर नाथ मंदिर
सुभाषनगर मंदिर स्थित बाबा तपेश्वर नाथ मंदिर में सुबह चार बजे से ही भक्तों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी। मंदिर के पुजारी विशन महाराज ने बताया कि इस बार मंदिर में भक्तों की संख्या पिछले वर्ष से अधिक थी। मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा पाठ की गई। जिसके बाद जलाभिषेक शुरु हुआ। मंदिर में भक्तों को पूजा पाठ के बाद प्रसाद वितरित किया गया।

त्रिवटीनाथ मंदिर
प्रेमनगर स्थित बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर में भोर में बाबा का जलाभिषेक किया गया। मंगलवार रात से ही मंदिर के बाहर भक्तों की लाइन लगना शुरु हो गई थी। दिन भर मंदिर परिसर भक्तों आते रहे। मंदिर के मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल ने बताया कि इस बार मंदिर में बहुत की सुंदर लाइटों व रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया है। वनमंत्री अरुण कुमार भी पूजा करने के लिए पहुंचे।



रुद्राभिषेक कर भोलेनाथ से मांगा सुख समृद्धि का आशीर्वाद

बरेली। महाशिवरात्रि पर नाथनगरी बरेली जलाभिषेक समिति की ओर से नाथ मंदिरों में रुद्राभिषेक कार्यक्रम का किया। बुधवार को श्यामगंज स्थित सेठ गिरधारी लाल धर्मशाला में समिति के अध्यक्ष ब्रजवासी लाल अग्रवाल ने गणेश पूजन नाथ नगरी चालीसा का पाठ किया। पूजा पाठ के बाद परिक्रमा यात्रा निकाली गई। यात्रा श्यामगंज से गंगापुर, संजयनगर होते हुए बाबा वनखण्डी नाथ मंदिर पहुंची, इसके बाद पशुपतिनाथ मंदिर, बाबा धोपेश्वर नाथ, तपेश्वर नाथ, मढ़ीनाथ, अलखनाथ मंदिर से बड़ा बाजार, कोहोड़ापीर होते हुए बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर पर विश्राम किया। पंडित आशुतोष ने द्वारा सातों नाथ मंदिरों पर वैदिक मंत्राेचार के साथ सामूहिक रुद्राभिषेक पूजन कराया गया। इसके बाद बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर में महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। यात्रा में गिरिराज सेवा समित, पटवा कल्याण समिति, अग्रवाल सेवा समिति, दुर्गावाहिनी समिति, खंडसारी नाथ मन्दिर सेवा समिति, प्राचीन कालीदेवी मंदिर समिति समेत अन्य संगठनों का सहयोग रहा। इस दौरान मनोज देवल, अनूप अग्रवाल, पं. मुकेश पाण्डेय, कपिल गुप्ता, धर्माथ सक्सेना पंकज देवल, धर्मेश अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, राधिका शर्मा, विवके श्रीवास्तव तुषार गुप्ता,, तीरथराम रितेश अग्रवाल, शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed