फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mahashivratri 2025 Puja Vidhi timings rituals prahar time fasting

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर सुयोगों का संगम, ऐसे करें महादेव की आराधना; जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Tue, 25 Feb 2025 07:40 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 25 Feb 2025 07:40 AM IST
सार

Mahashivratri 2025 : नाथ नगरी में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में है। शहर के सभी सात नाथ मंदिर सजकर तैयार हो रहे हैं। पंडित मुकेश मिश्रा के मुताबिक इस बार महाशिवरात्रि पर बुधादित्य योग, मालव्य राजयोग व त्रिग्रही योग बन रहे हैं, ये बेहद शुभ है।

विज्ञापन
Mahashivratri 2025 Puja Vidhi timings rituals prahar time fasting
mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर कैसे करें शिव आराधना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाशिवरात्रि पर्व बुधवार को मनाया जाएगा है। इसे लेकर बरेली के नाथ मंदिरों को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। भक्त भी भगवान शिव की आराधना की तैयारियों में जुटे हैं। पंडित मुकेश मिश्रा के अनुसार, फाल्गुन कृष्ण पक्ष में चतुर्दशी व्यापिनी रात्रि में महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस बार चतुर्दशी तिथि का आरंभ बुधवार पूर्वाह्न 11:07 बजे से हो रहा है और यह बृहस्पतिवार को सुबह 8:54 बजे तक रहेगी। 

विज्ञापन


महाशिवरात्रि की पूजा निशीथ काल में की जाती है। इस बार महाशिवरात्रि पर बुधादित्य योग, मालव्य राजयोग व त्रिग्रही योग बन रहे हैं। धन के दाता शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में रहेंगे। इन सुयोगों में शिवार्चन से भक्तों के सभी मनोरथ पूर्ण होंगे।
विज्ञापन


पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि पर ही भगवान शिव और देवी पार्वती का विवाह हुआ था। शिव पुराण के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव सबसे पहले शिवलिंग स्वरूप में प्रकट हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूजन मुहूर्त
रात्रि प्रथम प्रहर : शाम 6:29 से रात 9:34 बजे तक।
रात्रि दूसरा प्रहर : रात 9:34 से 12:39 बजे तक।
रात्रि तीसरा प्रहर : रात 12:39 से तड़के 3:45 बजे तक।
रात्रि चौथा प्रहर : तड़के 3:45 से सुबह 6:50 बजे तक।

पूजा विधि
पंडित विनीत शास्त्री ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन स्नानादि के बाद श्वेत वस्त्र धारण करें। भगवान सूर्य को जल अर्पित करें। जल, दूध और गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करें। शिवलिंग पर फूल, बेलपत्र और बेर आदि चीजें अर्पित करें। घी का दीपक जलाएं और आरती करें। शिव चालीसा का पाठ करें। भगवान शिव को विशेष चीजों का भोग लगाएं और प्रसाद वितरित करें। महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

महाशिवरात्रि के लिए सज रहे शिवालय
शहर के त्रिवटीनाथ मंदिर, वनखंडी नाथ मंदिर, अलखनाथ मंदिर, तपेश्वरनाथ मंदिर, मणीनाथ मंदिर, धोपेश्वर नाथ मंदिर, पशुपतिनाथ मंदिर महाशिवरात्रि के दिन सुबह से ही यहां भक्तों का तांता लगना शुरु हो जाएगा। इसे लेकर मंदिर कमेटी के लोगों ने तैयारियां तेज कर दी है। त्रिवटीनाथ मंदिर को रंग बिरंगी फूलों व लाइट से सजाया गया है। 

भक्तों के लिए मंदिर के अलावा बाहर भी दो पार्किंग बनाई गई है। मंदिर के शिवालय को भी सजाया गया है। वहीं तपेश्वरनाथ मंदिर में भी तैयारियां हो चुकी हैं। चौराहों को रंग-बिरंगे रोशनी झालर, फूल से सजाया गया हैं। मंदिर में सुबह तीन बजे से ही जलाभिषेक शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed