{"_id":"6a88ae2c0709b5095f028853","slug":"mahanagar-fc-won-the-match-with-a-goal-from-saurabh-bareilly-news-c-4-bly1015-950761-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सौरभ के गोल से महानगर एफसी ने जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सौरभ के गोल से महानगर एफसी ने जीता मुकाबला
Sat, 22 Aug 2026 01:29 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिला फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही जिला फुटबॉल लीग-2026 के अंतर्गत शुक्रवार को रोमांचक मुकाबला खेला गया। इसमें महानगर एफसी ने एमईएस बॉयज को 1-0 से पराजित किया।
शाम 4:30 बजे शुरू हुए इस मैच में दोनों टीमों के बीच शुरुआत से ही कड़ा मुकाबला देखने को मिला। 13वें मिनट में महानगर एफसी के कप्तान ऋषभ शुक्ला और सुमित ने बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन करते हुए अपने हाफ से गेंद को आगे बढ़ाया और सौरभ चौधरी को पास दिया। इस पर सौरभ ने शानदार गोल करके अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।
हाफ टाइम के बाद एमईएस की टीम ने खेल का रुख बदलने के लिए एक साथ तीन खिलाड़ी बदले और महानगर के गोलपोस्ट पर ताबड़तोड़ हमले किए। एमईएस के कप्तान नीरज सोनकर ने मुस्तैदी दिखाते हुए अपनी टीम का हौसला बढ़ाया, लेकिन महानगर की मजबूत रक्षापंक्ति के आगे उनकी एक न चली।
विज्ञापन
निर्धारित 60 मिनट का समय समाप्त होने तक महानगर एफसी ने अपनी 1-0 की बढ़त बनाए रखी और मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच में निर्णायक (रेफरी) की भूमिका आशु भारती, धीरज गुप्ता, मोहम्मद यासीन और महिमा सिंह ने निभाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अमरजीत सिंह बक्शी, विशिष्ट अतिथि पास्टर संजय पॉल मौजूद रहे।