{"_id":"678584da4dcd3c9cd3003960","slug":"maghathe-month-of-bathing-charity-and-kalpavas-bareilly-news-c-4-lko1064-560438-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: माघ... स्नान-दान और कल्पवास का मास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: माघ... स्नान-दान और कल्पवास का मास
विज्ञापन
बरेली। माघ मास का शुभारंभ मंगलवार से हो रहा है। इस महीने स्नान-दान और कल्पवास का विशेष महत्व होता है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा ने बताया कि इस बार 14 जनवरी से 12 फरवरी तक माघ रहेगा। इस बार यह महीना मकर संक्रांति पर शुरू होगा और इसका समापन सौभाग्य व शोभन योग में होगा। इस कारण इसका महत्व और भी बढ़ गया है।
इस महीने कल्पवास का विशेष महत्त्व है। माघ काल में संगम तट पर निवास को कल्पवास कहते हैं। इस महीने जो भी गंगा स्नान करता है, सभी पापों से मुक्त होकर उसे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। सुख-सौभग्य, धन-संतान और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसमें स्नान, दान, उपवास और भगवान विष्णु की पूजा अत्यंत फलदायी होती है।
इस महीने मकर संक्रांति, सकट चौथ, षटतिला एकादशी, मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी, जया एकादशी, रथसप्तमी, भीष्माष्टमी, जैसे त्योहार भी पड़ते हैं। इस महीने में तिल और गुड़ का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। गरीबों को भोजन कराने से घर की सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। संवाद