{"_id":"653003cfaadaaef5a9059b44","slug":"magalganj-toll-plaza-will-start-soon-on-bareilly-lucknow-highway-2023-10-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: कल से शुरू होगा मैगलगंज टोल प्लाजा, बरेली से लखनऊ का सफर हो जाएगा महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: कल से शुरू होगा मैगलगंज टोल प्लाजा, बरेली से लखनऊ का सफर हो जाएगा महंगा
Thu, 19 Oct 2023 04:21 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 19 Oct 2023 04:21 AM IST
सार
बरेली से लखनऊ के बीच फरीदपुर, खैराबाद व इटौंजा में टोल टैक्स देना पड़ता है। अब मैगलगंज में टोल देना पड़ेगा। शुक्रवार से मैगलगंज टोल प्लाजा पर वसूली शुरू हो जाएगी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने यहां टोल की दरें पहले ही तय कर दी हैं।
विज्ञापन
मैगलगंज टोल प्लाजा बनकर तैयार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली से लखनऊ का सफर अब महंगा हो जाएगा। मैगलगंज टोल 20 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से संचालित होगा। टोल की दरें पहले ही तय कर दी गई हैं। अपनी कार से यात्रा करने पर एक ओर के 130 रुपये और 24 घंटे में वापसी के लिए 190 रुपये चुकाने होंगे। रोडवेज बसों का सफर भी महंगा हो जाएगा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रोजेक्ट मैनेजर बीपी पाठक ने बताया कि हरियाणा के गुरुग्राम की स्काईलार्क इंफ्रा ने टेंडर लिया है। कंपनी ने 27.45 लाख रुपये प्रतिदिन जमा करने की सहमति के साथ अनुबंध किया है। हाईवे पर हर रोज औसतन 18 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं।
विज्ञापन
यह हैं दरें
वाहन का प्रकार टोल टैक्स एक तरफ से दोनों ओर से
कार, जीप, हल्के वाहन 130 190
हल्के वाणिज्यिक वाहन 205 310
बस और ट्रक (दो धुरी) 435 650
काॅमर्शियल वाहन (तीन धुरी) 475 710
बड़े वाहन (चार से छह धुरी वाले) 680 1,020
बडे़ वाहन (सात या इससे अधिक धुरी वाले) 830 1,245
नोट : टोल टैक्स की दरें रुपये में।
वाहन का प्रकार टोल टैक्स एक तरफ से दोनों ओर से
कार, जीप, हल्के वाहन 130 190
हल्के वाणिज्यिक वाहन 205 310
बस और ट्रक (दो धुरी) 435 650
काॅमर्शियल वाहन (तीन धुरी) 475 710
बड़े वाहन (चार से छह धुरी वाले) 680 1,020
बडे़ वाहन (सात या इससे अधिक धुरी वाले) 830 1,245
नोट : टोल टैक्स की दरें रुपये में।