फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Madrasa clerk working with the help of fake certificate for nine years in Bareilly

Bareilly News: नौ साल से फर्जी प्रमाणपत्र के सहारे नौकरी कर रहा मदरसे का लिपिक, वक्फ निरीक्षक ने कराई FIR

Fri, 09 May 2025 07:26 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 09 May 2025 07:26 PM IST
सार

बरेली के सेंथल स्थित मदरसे में एक शख्स नौ साल से फर्जी प्रमाणपत्र के सहारे क्लर्क की नौकरी कर रहा है। सत्यापन में इसका खुलासा हुआ। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन
Madrasa clerk working with the help of fake certificate for nine years in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में मदरसा जामा-ए-मेहंदिया सेंथल में फर्जी प्रमाणपत्रों से नौ वर्ष तक नौकरी का मामला सामने आया है। वक्फ निरीक्षक रामकिशोर ने आंवला थाने के गांव गोठा खंडुआ निवासी लिपिक अमजद खान के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अमजद नौ साल से फर्जी प्रमाणपत्र के सहारे नौकरी कर रहा था। 

विज्ञापन

वक्फ निरीक्षक ने बताया कि वर्ष 2016 में अमजद खान ने नौकरी शुरू की थी, तब आलिम की डिग्री भी उसने शैक्षिक प्रमाणपत्र के तौर पर दाखिल की। नियमानुसार इसे उप्र मदरसा शिक्षा परिषद के पास भेजा गया, अब सत्यापन में अमजद खान की आलिम की डिग्री फर्जी पाई गई। कोतवाली पुलिस अब कूटरचित दस्तावेज से नौकरी हासिल करने के आरोप की धारा लगाकर जांच कर रही है। अमजद की विभागीय जांच भी शुरू हो गई है।

विज्ञापन

वक्फ निरीक्षक की रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ की ओर से मदरसा जामा-ए-मेहंदिया सेंथल बरेली में कार्यरत सभी शिक्षकों और कर्मचारियों के शैक्षिक अभिलेखों की जांच कराई गई। जांच के दौरान बाबू अमजद खान के अंकपत्र जाली पाए गए। अमजद से वेतन के रूप में दिए गए सरकारी धन की वसूली भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed