फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Madhav Rao Scindia became the overall champion in the Under-14 boys and girls category.

Bareilly News: अंडर-14 बालक व बालिका वर्ग में माधव राव सिंधिया बना ओवरऑल चैंपियन

Fri, 17 Oct 2025 02:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Madhav Rao Scindia became the overall champion in the Under-14 boys and girls category.
बरेली। क्रीड़ा व सांस्कृतिक सप्ताह के अंतर्गत सेक्रेड हार्ट्स में आयोजित अंतर विद्यालयीय बैडमिंटन टूर्नामेंट मैत्री का बृहस्पतिवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक और बालिका वर्ग में माधव राव सिंधिया ओवरऑल चैंपियन रहा।
विज्ञापन

अंडर-17 बालक वर्ग में ओवरऑल चैंपियन का खिताब विद्या वर्ल्ड स्कूल ने अपने नाम किया। रनरअप जीआरएम डोहरा रोड रहा। अंडर-17 बालिका वर्ग में सेंट फ्रांसिस काॅन्वेंट स्कूल ओवरऑल चैंपियन बना। रनरअप विद्या वर्ल्ड स्कूल रहा।
विज्ञापन


अंडर-14 एकल बालक वर्ग में माधव राव सिंधिया के रूद्रराज ने जीआरएम डोहरा के अकीम अली को 2-1 से पराजित किया। अंडर-14 बालक वर्ग युगल में जीके सिटी ने बिशप चाइल्ड केयर को 2-1 से पराजित किया। अंडर-17 एकल बालिका वर्ग में सैंट फ्रांसिस ने विद्या वर्ल्ड को 2-1 से हराया। अंडर-17 बालक वर्ग युगल में जीआरएम डोहरा ने माधवराव सिंधिया को 2-1 के अंतर से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों ने भी लिया हिस्सा
अध्यापक एकल वर्ग के फाइनल में जीआरएम डोहरा के नवीन ने जीके सिटी के मो. इसरार को 2-1 से पराजित किया। युगल वर्ग में अल्मा मातेर स्कूल के सौरव एवं रवि ने सेक्रेड हार्ट्स स्कूल के शाहनवाज एवं अनुपम को 2-1 से हराया। अध्यापिका एकल वर्ग में जीडी गोयनका की अनामिका ने सेक्रेड हार्ट्स की शिवानी को 2-1 से पराजित किया। अध्यापिका डबल्स वर्ग में जीआरएम डोहरा की दामिनी एवं हिना ने बिशप कैंट की समीक्षा एवं निकिता को 2-1 से मात दी। अध्यापक वर्ग मिक्स डबल्स में जीडी गोयनका के राम एवं अनामिका ने बिशप कैंट के सौरभ एवं समीक्षा को 2-1 से पराजित किया।



विजेताओं को मिले पुरस्कार
फाइनल मुकाबलों से पूर्व मुख्य अतिथि राधा रानी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने विजेता टीमों व प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। आईएसए अध्यक्ष निर्भय बेनीवाल ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन उनके उज्ज्वल भविष्य का परिचायक है। प्रधानाचार्या डाॅ. उर्मिला वाजपेयी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आईएसए के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सौभाग्य चैधरी, डॉ. अंकित बग्गा, एचएस बिष्ट, रिंकू गोम्स, शिवांग श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed