{"_id":"61156c488ebc3e13001d1e64","slug":"maa-tujhe-pranam-people-of-the-city-will-give-a-message-of-patriotism-through-cycle-bike-rally-today-bareilly-news-bly456216574","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां तुझे प्रणामः आज साइकिल-बाइक रैली से देशभक्ति का संदेश देंगे शहर के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां तुझे प्रणामः आज साइकिल-बाइक रैली से देशभक्ति का संदेश देंगे शहर के लोग
विज्ञापन
मां तुझे प्रणाम
- फोटो : amar ujala
अमर उजाला कार्यालय से होगा रैली का शुभारंभ, डीएम-एसएसपी दिखाएंगे हरी झंडी
विज्ञापन
बरेली। स्वतंत्रता दिवस नजदीक आ रहा है। अमर उजाला के अभियान मां तुझे प्रणाम का भी आगाज हो चुका है। इस आयोजन के जरिये आप आजादी के जश्न में शामिल हो सकते हैं। जैसा कि हम सब जानते हैं कि अमर उजाला की साइकिल-बाइक रैली शुक्रवार सुबह दस बजे अमर उजाला कार्यालय परिसर से शुरू होगी। आप भी इसमें शामिल होकर शहर को देशभक्ति का संदेश दें।
डीएम नितीश कुमार, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण अमर उजाला कार्यालय से रैली को हरी झंडी दिखाएंगे। रैली का उद्देश्य देश सेवा की भावना को बढ़ावा देना है। इसमें 18 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के सभी लोग हिस्सा ले सकेंगे। रैली अमर उजाला कार्यालय से श्यामगंज पहुंचेगी। यहां व्यापारियों की ओर से रैली में शामिल लोगों का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद बरेली कॉलेज, सिकलापुर चौराहा और रोडवेज बस अड्डा रोड पर रैली का स्वागत होगा। कोतवाली के सामने और कुतुबखाना में व्यापारी रैली का स्वागत करेंगे।
यहां से रैली धर्मकांटा पहुंचेगी। यहां भी रैली का स्वागत होगा। इसके बाद डीडीपुरम चौराहे पर रैली का स्वागत किया जाएगा। यहां से रैली स्टेडियम के लिए रवाना होगी। स्टेडियम में रैली का समापन होगा। इसके अलावा मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत कई प्रतियोगिताएं भी कराई जा रही हैं। इनमें भाग लेकर आप अपनी रचनाधर्मिता का प्रदर्शन कर सकते हैं।