{"_id":"630a7e18d45d9525756c37aa","slug":"lumpy-virus-emergency-animal-hospital-built-in-ramnagar-bareilly-news-bly4957333146","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंपी वायरस : रामनगर में बनाया इंमरजेंसी पशु अस्पताल, 3.20 लाख वैक्सीन मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंपी वायरस : रामनगर में बनाया इंमरजेंसी पशु अस्पताल, 3.20 लाख वैक्सीन मिली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली में शुक्रवार को लंपी वायरस के पांच केस मिलने के बाद पशुपालन विभाग ने आंवला के रामनगर में आपातकालीन पशु अस्पताल बना दिया है। विकास भवन में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां मोबाइल नंबर 9837247945 पर लंपी रोग से जुड़ी कोई भी सूचना दी जा सकती है।
सरकार ने गुजरात से मंगवाकर वैक्सीन भी भेज दी है। बरेली को वैक्सीन की दो लाख डोज मिली हैं। 1.10 लाख वैक्सीन मुरादाबाद और 10 हजार शाहजहांपुर के लिए दी गई हैं। पशुओं को वैक्सीन लगाने का अभियान सोमवार से शुरू होगा। जिले में पशुओं की संख्या नौ लाख से अधिक है। लंपी वायरस गोवंश में ही पाया गया है। यहां गोवंश की संख्या लगभग तीन लाख है।
संक्रमित पशुओं की हालत में सुधार
शुक्रवार को भोजीपुरा क्षेत्र के पिपरिया गांव की एक निजी गोशाला में पांच पशु लंपी वायरस से संक्रमित मिले। आईवीआरआई की जांच रिपोर्ट के बाद पशुपालन विभाग ने शनिवार को पशुओं को आइसोलेट करा दिया। विभाग के मुताबिक पशुओं की हालात में अब सुधार है। पांच केस सामने आने के बाद सभी गोशालाओं में आइसोलेशन एरिया बना दिया गया है, जहां संक्रमित या संदिग्ध पशुओं को रखा जाएगा। पशु चिकित्सालयों को कंट्रोल रूम बनाया गया है।
विज्ञापन
लंपी वायरस से संक्रमित पांचों पशुओं की हालत ठीक है। वायरस की गंभीरता को देखते हुए रामनगर में आपातकालीन पशु अस्पताल बनाया गया है। कंट्रोल रूम का संचालन भी शुरू हो गया है। सोमवार से वैक्सीनेशन भी शुरू हो जाएगा। - डॉ. ललित कुमार वर्मा, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी