फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Luggage contractor murdered at Satellite Bus Station brother injured in Bareilly

Bareilly News: सेटेलाइट बस अड्डे पर ठेकेदार के भाई की गोली मारकर हत्या, पुलिस चौकी के सामने हुई वारदात

Tue, 11 Feb 2025 09:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Feb 2025 09:03 PM IST
सार

Bareilly Murder News: बरेली के सेटेलाइट बस अड्डे पर मंगलवार शाम सनसनीखेज वारदात हुई। यहां कुली ने गोली मारकर पार्सल ठेकेदार के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। ठेकेदार को भी गोली मारी है। वह घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
Luggage contractor murdered at Satellite Bus Station brother injured in Bareilly
घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सेटेलाइट बस अड्डे पर मंगलवार सरेशाम यात्रियों की भीड़ के बीच एक कुली ने बुकिंग काउंटर पर मौजूद प्रतापगढ़ निवासी पार्सल ठेकेदार और उसके भाई को गोली मार दी। निजी मेडिकल कॉलेज ले जाने पर चिकित्सक ने बड़े भाई अनुज पांडेय को मृत घोषित कर दिया, जबकि ठेकेदार अतुल का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वारदात के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने आरोपी कुली को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


प्रतापगढ़ जिले के थाना अंतू के गांव किशुनगंज निवासी पार्सल ठेकेदार अतुल पांडेय ने बताया कि वारदात शाम साढ़े छह बजे हुई। वह उस वक्त सेटेलाइट बस अड्डे पर बने लगेज काउंटर में चारपाई पर सो रहे थे। उनके भाई अनुज काउंटर पर बैठे थे। बिथरी थाने के मेहतरपुर करोड़ गांव निवासी कुली नौबत यादव ने आकर उनके भाई के सीने पर गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर वह जागे तो नौबत ने उन्हें भी गोली मार दी, जो उनके कूल्हे में जा धंसी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर बारादरी धनंजय पांडेय ने बताया कि आरोपी कुली को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। इसमें दोनों पक्षों के बीच व्यावसायिक विवाद की बात सामने आई है। घायल अतुल की हालत फिलहाल स्थिर है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोली निकालने की बात बताई है। एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक ने घटनास्थल का मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने भी साक्ष्य जुटाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Luggage contractor murdered at Satellite Bus Station brother injured in Bareilly
एसएसपी ने किया मौका मुआयना - फोटो : अमर उजाला

व्यवस्था में बदलाव से खफा थे कुली, करते थे मारपीट
पार्सल ठेकेदार के भाई की हत्या की अहम वजह रोडवेज बसों में पार्सल लादने और उतारने में कुलियों की मनमानी पर रोक लगने को बताया जा रहा है। बुकिंग का सामान बसों में चढ़ाने-उतारने का काम ठेकेदार के कारिंदों को मिलने से कुलियों की आजीविका प्रभावित हो रही थी। इसको लेकर दो माह में चार से पांच बार झगड़े हो चुके थे। बात बढ़कर हत्या तक जा पहुंची। 

Luggage contractor murdered at Satellite Bus Station brother injured in Bareilly
घायल अतुल - फोटो : अमर उजाला
पांच दिन पहले की थी मारपीट, पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया 
घायल अतुल पांडेय ने बताया कि आरोपी कुली लगातार उनको परेशान कर रहा था। पांच दिन पहले कुली ने उनके साथ मारपीट की थी, जिससे उनके सिर में चोट आई थी। तब पुलिस को तहरीर भी दी थी, लेकिन पुलिस ने 151 में चालान कर छोड़ दिया था। इससे आरोपी का हौसला बढ़ गया। मंगलवार शाम को उसे यह वारदात कर दी। 

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि पार्सल ठेकेदार दो भाइयों को कुली ने गोली मारी है। दोनों पक्षों में पहले से तनातनी चल रही थी, जिसमें पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई भी की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed