फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lucknow Highway: Jammed throughout the day... no relief even at night

लखनऊ हाईवे : दिनभर जाम... रात में भी राहत नहीं

Mon, 25 Oct 2021 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Lucknow Highway: Jammed throughout the day... no relief even at night
जाम में फंसे वाहन।
एक के बाद एक कई वाहन खराब होने से थमी रफ्तार
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी। लखनऊ हाईवे पर हुलासनगरा क्रासिंग के पास रविवार सुबह कई वाहन खराब होने से जाम लग गया। सुबह चार बजे से लगा जाम देर रात तक नहीं खुल सका।
शनिवार शाम को कई ट्रेनें निकलने की वजह से फाटक बार बार बंद होने के कारण हुलासनगरा क्रॉसिंग पर आधी रात तक जाम रहा था। इसके बाद कुछ राहत मिली लेकिन रविवार सुबह करीब चार बजे कानपुर से रामपुर जा रहा एक ट्रक का पट्टा क्रॉसिंग से निकलने के दौरान टूट गया। जाम की वजह से ड्राइवर ट्रक को फतेहगंज तक धीरे धीरे लाया लेकिन फतेहगंज फ्लाईओवर पर ट्रक खड़ा हो गया। जिसे सही होने में दोपहर हो गई। इसी बीच लखीमपुर से बरेली जा रही रोडवेज बस का एक्सल क्रॉसिंग के आगे निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास टूट गया, जिससे वह भी वहीं खड़ी हो गई। सवारियों को दूसरी बस में भेजा गया।

जाम के बीच बहगुल पुल पर बरेली की ओर जा रहा एक और ट्रक खराब हो गया। यह ट्रक भी काफी देर सड़क पर खड़ा रहा। एक ही लेन में कई वाहन खराब होने की वजह से जाम बढ़ता चला गया और क्रॉसिंग के दोनों तरफ दो-दो किलोमीटर तक जाम लग गया। इसके अलावा जल्दबाजी के चक्कर में वाहन एक दूसरे के आमने सामने आ गए। पुलिस ने वाहनों को एक साइड करवाकर धीरे धीरे निकलवाया। तब जाकर कुछ राहत मिली ही थी कि शाहजहांपुर की तरफ से आ रहा एक लकड़ी भरा ओवरलोड ट्रक हुलासनगरा क्रासिंग के आगे लगे ओवर हाइटगेज बैरियर में फंस गया। इससे जाम और भीषण हो गया। फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने छोटे वाहनों को लिंक रोड जैतीपुर की तरफ डायवर्ट किया मगर देर रात तक यातायात सुचारु नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed