{"_id":"5eeb8a007093fe3f947dbff5","slug":"lucknow-ats-arrested-inamul-haque-of-bareilly-for-inciting-youth-in-name-of-jihad","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को जेहादी बनाने के लिए उकसाने में लखनऊ एटीएस ने बरेली के इनामुल हक को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को जेहादी बनाने के लिए उकसाने में लखनऊ एटीएस ने बरेली के इनामुल हक को किया गिरफ्तार
Thu, 18 Jun 2020 09:59 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 18 Jun 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
इनामुल हक
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने युवकों को जिहाद के लिए प्रेरित करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एटीएस की तरफ से गुरुवार को जारी एक बयान के मुताबिक दस्ते को यह पता चला था कि बरेली जिले के कटघर क्षेत्र का रहने वाला शोएब उर्फ अबू मोहम्मद अल हिंदी नाम का एक व्यक्ति आतंकवादी विचारधारा से प्रेरित है और दूसरे युवकों को भी प्रेरित कर दहशतगर्द संगठन के लिए भर्ती करने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
एटीएस ने उसे आज गिरफ्तार कर पूछताछ की तो पता चला कि उसका असली नाम इनामुल हक है। उसके सोशल मीडिया की तमाम गतिविधियों का विश्लेषण किया जिसमें यह पाया गया कि वह जिहादी विचारधारा से प्रभावित है। साथ ही वह अन्य व्यक्तियों को भी जिहाद के लिए प्रेरित करने और उन्हें आतंकी गतिविधियों के लिए प्रशिक्षित करने की बात कर रहा है।
विज्ञापन
प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्त द्वारा जिहाद के प्रति अपने लगाव की और अन्य लोगों को प्रेरित करने की बात स्वीकार की गई है। एटीएस का कहना है कि इनामुल के मोबाइल फोन में प्रतिबंधित संगठन अल-कायदा द्वारा प्रकाशित साहित्य भी मिला है।
इस संबंध में शोएब के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया गया जिसने उसे 10 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। इनामुल के सोशल मीडिया खातों का विश्लेषण किए जाने के साथ-साथ उसके अन्य साथियों का भी पता लगाया जा रहा है।