{"_id":"6a42ca0e30171b2fad08e0d6","slug":"low-voltage-and-tripping-raise-peoples-tempers-bareilly-news-c-4-bly1053-915046-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: लो वोल्टेज व ट्रिपिंग से लोगों का पारा हाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: लो वोल्टेज व ट्रिपिंग से लोगों का पारा हाई
विज्ञापन
बरेली। शहर में भीषण गर्मी और चरमराई विद्युत व्यवस्था से लोगों का पारा हाई हो गया है। शहर के अधिकतर मोहल्लों में ट्रिपिंग, अघोषित कटौती की समस्या से जूझना पड़ रहा है। समस्या का समाधान करने के बजाय अधिकारी महज आश्वासन देते हैं।
सिविल लाइंस, किला, सीबीगंज, पवन विहार, हरूनगला उपकेंद्र पर बिजली कटौती की शिकायतें ज्यादा रहती हैं। सबसे अधिक समस्या सीबीगंज क्षेत्र में होती हैं। यहां रातभर में बिजली गुल रहने की औसतन 600 शिकायतें समाधान ग्रुप पर आती हैं।
ग्रेटर आकाश कॉलोनी, विकास पुरम, अप्पू घर कॉलोनी, वेस्टर्न कॉलोनी, शास्त्रीनगर, मठलक्ष्मी, स्वालेनगर, रजा कॉलोनी, अवध धाम कॉलोनी में भी उपभोक्ता ट्रिपिंग की समस्या से आए दिन जूझते रहते हैं। यही स्थिति शहर के पवन विहार कृष्णानगर फेज-2 व सुभाषनगर उपकेंद्र के क्षेत्रों में बनी हुई है।
विज्ञापन
.............................
आनंद विहार कॉलोनी में सात घंटे गुल रही बिजली
आनंद विहार कॉलोनी व हार्टमैन पुलिया पर लगातार बिजली की समस्या बनी हुई है। रविवार रात 10 बजे बिजली गई फिर सोमवार की भोर में पांच बजे बिजली आई है। इसके बाद भी ट्रिपिंग की समस्या बरकरार है।
नहीं चल पा रहे उपकरण
रात में हर घंटे बिजली की कटौती की जा रही है। ठीक से नींद नहीं पूरी हो पा रही है। लो वोल्टेज की वजह से एसी, कूलर बमुश्किल चल पा रहे हैं। - आलोक कुमार, वसंत विहार
पिछले कई दिनों से लगातार बिजली की ट्रिपिंग की समस्या बरकरार है। कटौती होने पर रात में कई बार उठना पड़ता है। पानी की किल्लत हो रही है। -अंकुर सक्सेना, अप्पू घर कॉलोनी
वर्जन :
गर्मियों में लोड बढ़ने की वजह से कुछ स्थानों पर ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या है। इनका समाधान करने के लिए बिजली कर्मचारी लगातार कार्य कर रहे हैं। - धर्मेंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता (शहरी)