फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Loving couple was strangled by rope beating brutally

बेरहमी से पिटाई कर रस्सी से घोटा था प्रेमी युगल का गला

Sat, 30 Jan 2021 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Loving couple was strangled by rope beating brutally
demo photo - फोटो : demo photo

पोस्टमार्टम में गले पर रस्सी, शरीर और सिर में मिले चोटों के निशान
विज्ञापन

किशोरी के पिता, दो चाचा और भाई के अलावा एक अन्य गिरफ्तार

मीरगंज (बरेली)। अंबरपुर गांव में प्रेमी युगल की बेरहमी से पिटाई के बाद रस्सी से गला घोटकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम में दोनों के शरीर और सिर में चोटों के अलावा रस्सी से गला घोटने के निशान मिले हैं। पुलिस ने मुकदमे में नामजद किशोरी के पिता, दो चाचा और भाई समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बृहस्पतिवार को मीरगंज के गांव अंबरपुर में 19 वर्षीय युवक दिव्यानंद और 17 वर्षीय किशोरी की हत्या कर घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए उनके शव बकैन के पेड़ से लटका दिए गए थे। बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे दिव्यानंद का गांव की ही 11वीं में पढ़ने वाली 17 वर्षीय किशोरी से प्रेमप्रसंग चल रहा था। सजातीय होने के बावजूद लड़की के घरवाले इसके विरोध में थे। बृहस्पतिवार दोपहर लड़की के घरवालों ने दोनों को खेत में साथ देखा तो बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया और फिर गला घोटकर हत्या करके एक ही रस्सी से दो फंदे बनाकर शव पेड़ से लटका दिए। इस मामले में दिव्यानंद के चाचा रामगुलाम ने लड़की के पिता, दो चाचा और भाई के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी। रामगुलाम ने बताया था कि उनके 14 वर्षीय नाती नितिन ने घटना को अपनी आंखों से देखा है।
विज्ञापन

पैनल से कराया पोस्टमार्टम

मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों के निर्देश पर चार डॉक्टरों के पैनल से दोनों का पोस्टमार्टम कराया गया। इसकी वीडियोग्राफी भी हुई। पोस्टमार्टम में सिर और शरीर में चोटों के निशान के साथ ही रस्सी से गला घोटने के निशान मिले हैं। गले की हड्डी भी टूटी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेचना में खुला किशोरी के एक अन्य चाचा का नाम

पुलिस ने बृहस्पतिवार को किशोरी के दो चाचा और एक भाई को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद शुक्रवार को किशोरी के पिता के अलावा एक अन्य चाचा को भी गिरफ्तार किया गया। इंस्पेक्टर मीरगंज दयाशंकर के मुताबिक विवेचना में किशोरी के इस चाचा का नाम सामने आया था, लेकिन उसे नामजद नहीं किया गया था। पुलिस ने विवेचना में उसका नाम खोल दिया है। शनिवार को इन सभी को जेल भेजा जाएगा।

गांव में तैनात रही पुलिस, देर रात अंतिम संस्कार

घटना के बाद से ही गांव में पुलिस तैनात कर दी गई थी। शुक्रवार को शाम साढ़े सात बजे के बाद दोनों के शव गांव पहुंचे तो भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना मिलने पर सीओ रामानंद राय, प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर और इंस्पेक्टर क्राइम सुरेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। कुछ लोग सूर्यास्त के बाद अंतिम संस्कार न होने का हवाला देकर शनिवार को अंतिम संस्कार करने की बात कह रहे थे। मगर पुलिस ने लोगों को समझाकर रात में ही अंतिम संस्कार करा दिया। दोनों के ही परिवारों ने अलग-अलग अंतिम संस्कार किया।

पोस्टमार्टम में दोनों की गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है। पांच आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पांचवें आरोपी का नाम विवेचना के दौरान सामने आया था। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

ऑनरकिलिंग को लेकर रेंज के जिलों में बरेली शीर्ष पर

बरेली। प्रेमप्रसंग और झूठी शान की खातिर अपने बेटे-बेटियों को तालिबानी सजा देने के मामले में रेंज के जिलों में बरेली पहले नंबर पर है। दो साल में बरेली में दस, पीलीभीत-शाहजहांपुर में तीन-तीन और बदायूं में ऑनरकिलिंग के दो मामले सामने आए हैं।
प्रेम संबंधों में मौत की सजा देने के मामले में खाप पंचायतें हमेशा ही बदनाम रही हैं लेकिन रुहेलखंड भी इसी तर्ज पर चल निकला है। इसके चलते फरवरी 2019 से दिसंबर 2020 तक रेंज में ऑनरकिलिंग के 18 मामले सामने आए। इनमें से तीन मामलों में प्रेमी युगल को एकसाथ और बाकी मामलों में अलग-अलग मौत के घाट उतारा गया। कहीं गोली मारकर हत्या की गई तो कहीं हत्या के बाद शव पेड़ पर लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश हुई। इनमें से कुछ मामले ऐसे भी हैं, जिनमें वारदात को अंजाम देने वाले लोग अब तक सामने नहीं आए हैं।

12 मामलों में लड़की के घर वाले संलिप्त

दो साल के दौरान प्रेम संबंधों के चलते हुईं 18 हत्याओं में से 12 मामलों में लड़की के घरवाले ही संलिप्त रहे। इसके अलावा छह मामले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज किए गए, जिनका अब तक खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed