फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lovers brother shots a man dead after normal fight

बरेली: प्रेमिका के भाई ने गोली मारकर की युवक की हत्या, हिरासत में तीन आरोपी

Wed, 15 Jun 2022 12:52 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 15 Jun 2022 12:52 PM IST
सार

मोहित व उसके चार साथी ओमप्रकाश को यह कहकर साथ ले गए कि वे टहलने जा रहे हैं। इसके बाद मेला स्थल से एक किलोमीटर दूर ले जाकर मोहित ने ओमप्रकाश के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Lovers brother shots a man dead after normal fight
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली में गोली मारकर एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। बरेली जिले के थाना बारादरी निवासी 35 वर्षीय ओमप्रकाश अपने भाई और अन्य लोगों के साथ दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव इलाबांस देवल के मेले में 13 जून को आया था। इसी दौरान मंगलवार को वहीं के निवासी मोहित से उसका झगड़ा हो गया था। जानकारी के अनुसार मोहित ओमप्रकाश की प्रेमिका का भाई है।
विज्ञापन


बुधवार तड़के मोहित व उसके चार साथी ओमप्रकाश को यह कहकर साथ ले गए कि वे टहलने जा रहे हैं। इसके बाद मेला स्थल से एक किलोमीटर दूर ले जाकर मोहित ने ओमप्रकाश के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


सूचना पर दियोरिया और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। ओमप्रकाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed