फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lover took away pregnant woman, police found out

Bareilly News: गर्भवती महिला को ले गया प्रेमी, पुलिस ने खोज निकाला

Sat, 21 Sep 2024 05:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Lover took away pregnant woman, police found out
बयान दर्ज करने से पूर्व विवाहिता ने जिला अस्पताल में बेटी को दिया जन्म
विज्ञापन

नवाबगंज। एक गर्भवती विवाहिता को उसका प्रेमी फुसलाकर ले गया। विवाहिता के पति ने उसके प्रेमी के खिलाफ थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने पांच माह बाद उसे जनपद कुशीनगर से बरामद किया है। बयान दर्ज होने से पहले ही विवाहिता ने जिला अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया है।
जनपद कुशीनगर के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक युवक का जनपद कुशीनगर के ही थाना क्षेत्र के अहरौली बाजार गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग हो गया। प्रेमी उसे दो साल पहले फुसला कर अपने साथ ले गया। इस मामले में युवती के पिता ने उसके प्रेमी कौशल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। पुलिस ने युवती को बरामद करने के साथ ही उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल जाने के बाद युवती के परिजनों ने एक साल पहले नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ उसका विवाह कर दिया।
विज्ञापन

जेल से छूटने के बाद प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा
चार माह बाद जब प्रेमी जेल से छूट कर आया तो उसे प्रेमिका के विवाह होने की जानकारी मिली। वह इस वर्ष तीन मई को गर्भवती प्रेमिका को उसकी ससुराल से एक बार फिर ले आया। उसके पति ने थाना नवाबगंज में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने पांच माह बाद उसे जनपद कुशीनगर से बरामद कर लिया है, लेकिन उसका प्रेमी पुलिस के हाथ नहीं आया। पुलिस ने गर्भवती महिला को कोर्ट में पेश करने से पहले उसे नारी निकेतन भेज दिया, जहां बृहस्पतिवार को उसने जिला अस्पताल एक बेटी को जन्म दिया है। अस्पताल में मां-बेटी स्वस्थ बताए जा रहे हैं। अब पुलिस महिला के कोर्ट में बयान दर्ज कराने की तैयारी में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed