फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   lover sexually exploited the girl by promising to marry her in Bareilly

Bareilly News: धर्म की दीवार लांघकर प्रेमिका के परिजन शादी को हुए तैयार, प्रेमी दे गया दगा

Mon, 23 Sep 2024 06:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 23 Sep 2024 06:32 PM IST
सार

बरेली में अलग-अलग मामलों में दो युवतियों ने अपने-अपने प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवतियों का आरोप है कि उनके प्रेमी ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। बाद में धोखा दे दिया। 

विज्ञापन
lover sexually exploited the girl by promising to marry her in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : stock.adobe

विस्तार

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में दूसरे समुदाय की युवती और उसके परिजन धर्म की दीवार लांघकर प्रेमी से शादी कराने को राजी हो गए। लेकिन, शादी से कुछ दिन पहले ही प्रेमी धोखा दे गया। इससे परेशान युवती ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


कैंट थाना क्षेत्र में कंप्यूटर कोचिंग पढ़ने वाले युवक गोविंद ने दूसरे समुदाय की सहपाठी युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ छह साल तक संबंध बनाए। युवती ने जब विरोध किया तो गोविंद ने 30 अगस्त को शादी करने वादा किया।
विज्ञापन


युवती ने बताया कि उसके परिजन दूसरे समुदाय के युवक से शादी कराने को भी राजी हो गए और उन्होंने एक लाख रुपये खर्च कर सामान भी खरीद लिया। आरोप है कि शादी की तारीख पास आने पर गोविंद ने साथ रहने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
सुभाषनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने दुष्कर्म करने के आरोप में आरोपी आकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित युवती ने बताया कि उसके माता-पिता नहीं है। आरोपी कई साल से उसे जानता है। शादी का झांसा देकर उसने संबंध बनाए। बाद में शादी से इनकार कर दिया। 

युवती के मुताबिक बीते दिनों पता चला कि उसकी शादी दूसरी जगह तय हो गई है। बात करने के लिए जब वह उसके घर गई तो आरोपी के पिता मिले। इसके बाद दो सितंबर को आकाश ने कॉल कर उसे घर बुलाकर शादी करने से मना कर दिया। विरोध करने आकाश व उसके भाई सुमित ने उसे पीटा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed