फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lover murdered man and wife held his hand both arrested

बीवी ने मरवा डाला पति: उम्र में था 18 साल का अंतर; सोते समय प्रेमी ने हथौड़ा से वार किए... पत्नी पकड़े रही हाथ

Mon, 12 Jan 2026 10:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 12 Jan 2026 10:23 PM IST
सार

बरेली के सिरौली थाना इलाके में किसान सुरेशपाल की हत्या का पर्दाफाश हो गया है। पूछताछ में पता चला कि सुरेशपाल की पत्नी ममता ने अपने प्रेमी होतम सिंह के साथ मिलकर उसकी हत्या कराई थी।

विज्ञापन
Lover murdered man and wife held his hand both arrested
महिला ने पति की करवा दी हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के गांव भूड़ा निवासी किसान सुरेश पाल की हत्या उनकी पत्नी ममता ने प्रेमी होतम सिंह के साथ मिलकर की थी। पुलिस के मुताबिक, पति को खाना खिलाकर उसके पास ही चारपाई पर लेटी पत्नी ने चुपके से प्रेमी को भी बुला लिया। ममता ने सो रहे पति को पकड़ लिया, जबकि होतम सिंह ने हथौड़े से सिर पर प्रहार कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

 
शनिवार रात घर में सोते वक्त 50 वर्षीय सुरेशपाल की हत्या कर दी गई थी। चंद्रपाल ने पुलिस को बताया कि जब वह भाई की हालत खराब होने की सूचना पर वहां पहुंचे तो भाभी ममता उर्फ खुशबू पास में बैठी मिली। भाई का सिर वजनदार चीज से कुचला हुआ था और खून बह रहा था। ममता ने काफी पूछने पर भी कुछ नहीं बताया। 
विज्ञापन


एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि स्थानीय लोगों से पूछताछ में सुराग मिले थे कि ममता का गांव के ही एक शख्स से प्रेम प्रसंग है। चंद्रपाल ने हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने ममता व उसके प्रेमी होतम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जांच एवं पूछताछ में हत्या की पूरी कहानी सामने आ गई। थी। हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा भी दोनों ने बरामद करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भागने की योजना बनाई फिर की हत्या
होतम और ममता ने पुलिस को बताया कि पहले दोनों कहीं भागने की फिराक में थे, लेकिन बदनामी का डर लग रहा था। चार महीने पहले दोनों ने सुरेश को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी। दोनों बिना शादी के ही साथ रहने का रास्ता तलाश रहे थे। हत्या के बाद ममता ने जब कुछ नहीं बताया तो पुलिस ने उसका मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया। इसमें होतम से की गई चैट, ऑडियो व वीडियो रिकॉर्डिंग मिलीं।

ममता का हमउम्र होतम से तीन साल से था प्रेम प्रसंग
एसपी दक्षिणी ने बताया कि होतम सिंह भूड़ा गांव का ही निवासी है। ममता उर्फ खुशबू का मायका बिहार के जिला अररिया के थाना गरबनेली के गांव कुशियार में है। कई साल पहले सुरेश पाल उसे ब्याहकर ले आया था। दोनों की उम्र में काफी अंतर था। ऐसे में पड़ोसी 30 साल के होतम से ममता का प्रेम प्रसंग हो गया। तीन साल से दोनों के प्रेम संबंध थे। सात महीने पहले होतम के घरवालों ने उसकी शादी करा दी। होतम की पत्नी को शक हुआ तो वह झगड़ा करके मायके चली गई। होतम और ममता के संबंधों की जानकारी जब सुरेश को मिली तो वह भी पत्नी से झगड़ा करने लगा। 

हथौड़ा धोकर रखा, सिमकार्ड चबाकर फेंका
एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि शनिवार रात पति के सोने के बाद ममता ने अपने मोबाइल फोन से कॉल करके होतम सिंह को बुला लिया था। सुरेश खाना खाकर बेफिक्र सो रहे थे। दोनों ने मिलकर उनकी हत्या कर दी। होतम हथौड़ा लेकर ममता के घर से भाग गया। उसने हथौड़ा धोकर अपने घर में छिपा दिया और ममता ने अपने मोबाइल फोन का सिमकार्ड चबाकर फेंक दिया। दोनों ने होशियारी तो बहुत दिखाई, लेकिन चैट और कॉल रिकॉर्डिंग की वजह से फंस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed