फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   lover misdeeds married woman in Bareilly

Bareilly: प्रेमी ने हिमाचल ले जाकर विवाहिता से किया दुष्कर्म, शादी की जिद पर दी जान से मारने की धमकी

Wed, 03 Jan 2024 01:54 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 03 Jan 2024 01:54 PM IST
सार

बरेली में विवाहिता से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। उसने अपने प्रेमी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी, उसकी मां और भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
lover misdeeds married woman in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के किला थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता के साथ दूसरे समुदाय के प्रेमी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। शादी का दबाव बनाने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर किला थाने में प्रेमी समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन


विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसका पति से विवाद चल रहा है। वह पति से अलग सीबीगंज में किराए के मकान में रह रही थी। इस दौरान स्वाले नगर निवासी साजिद ने फोन पर बातचीत कर उसे बातों में फंसा लिया। वह उसके घर पर आने लगा और उसे शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा। 

विज्ञापन

बेहोश कर हिमाचल ले गए थे आरोपी 
कई माह बाद जब उसने शादी के लिए कहा तो प्रेमी ने उसे 22 दिसंबर 2023 को शादी करने की बात कहकर टाल दिया। 22 दिसंबर को साजिद के साथ उसकी मां अख्तरी और भाई फाजिल आए। इन लोगों ने कहा कि वह शादी करने को तैयार हैं। अख्तरी ने उसे पीने के लिए पानी दिया। इसे पीकर वह बेहोश हो गई। होश आया तो वह हिमाचल प्रदेश में थी। वहां साजिद ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 

फिर ये लोग उसे बरेली लाए और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित विवाहिता ने बताया कि वह काफी डर गई थी। थाना पुलिस से शिकायत करने पर भी कार्रवाई नहीं की गई। वह सोमवार को एसएसपी दफ्तर गई थी। वहां से निर्देश मिलने के बाद किला पुलिस ने साजिद, फाजिल व अख्तरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed