{"_id":"66093fc44956faed05050e20","slug":"lover-informed-the-police-about-the-murder-of-his-girlfriend-in-bareilly-2024-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: भमोरा में ऑनर किलिंग का शोर, प्रेमी ने पुलिस को बताया- मेरी प्रेमिका की हत्या कर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: भमोरा में ऑनर किलिंग का शोर, प्रेमी ने पुलिस को बताया- मेरी प्रेमिका की हत्या कर दी
Sun, 31 Mar 2024 04:19 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 31 Mar 2024 04:19 PM IST
सार
बरेली के भमोरा क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। अब उसके घरवाले दरवाजे पर ताला लगाकर फरार हो गए हैं। युवती के प्रेमी ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि उसकी प्रेमिका की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में भमोरा थाना क्षेत्र के गांव में युवती की संदिग्ध हालत में मौत के बाद उसके घरवाले दरवाजे पर ताला लगाकर फरार हो गए हैं। युवती के प्रेमी ने पुलिस को सूचना दी है कि प्रेमिका के घरवालों ने उसकी हत्या कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। इस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस को काफी तलाश के बाद भी न तो शव मिल सका है और न ही युवती के घरवाले पकड़ में आए हैं। गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। लोग बता रहे हैं कि दो दिन पहले परिवार के लोगों ने चुपचाप युवती का अंतिम संस्कार कर दिया था। गांव वालों को बताया गया था की बीमारी से युवती की मौत हो गई है। अब ये लोग खुद भी कहीं चले गए हैं।
विज्ञापन