फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   lover for whom the woman left her husband betrayed her in bareilly

UP News: जिसके लिए पति को छोड़ा उसने दिया धोखा, प्रेमी पर भरोसा करना महिला को पड़ा भारी

Fri, 25 Jul 2025 02:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Jul 2025 02:01 PM IST
सार

बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र में एक महिला ने प्रेमी के लिए अपने पति को छोड़ दिया। एफिडेविट पर लिखकर दिया कि पति के साथ नहीं रहूंगी। जिसके लिए उसने यह सब किया, उस प्रेमी ने उसे धोखा दे दिया। 
 

विज्ञापन
lover for whom the woman left her husband betrayed her in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : stock.adobe

विस्तार

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में एक महिला को प्रेमी पर आंख मूंदकर भरोसा करना भारी पड़ गया। प्रेमी ने शादी का वादा किया तो महिला ने अपने पति को छोड़ दिया,  लेकिन प्रेमी धोखा देकर रफूचक्कर हो गया। इसके बाद महिला ने प्रेमी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी, जिसमें शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला का गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। वह पति की गैर मौजूदगी में प्रेमी से मिलने लगी। प्रेमी ने उससे शादी करने का वादा किया। चार साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। यह बात जब पति को पता लगी तो उसने त्नी को काफी समझाने का प्रयास किया। उक्त युवक से भी पत्नी से दूर रहने को कहा। आरोप है कि प्रेमी उसे मारने के लिए रास्ते में घेरने लगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंदेवर-भाभी ने दी जान: एक कमरा... एक फंदा और दो लाशें, दोनों की मौत ने छोड़े कई सवाल; पढ़ें पूरी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

पति के साथ नहीं रहूंगी... पत्नी ने लिखकर दिया 
पति को अपनी जान का खतरा लगा। उसने पत्नी के परिवार व अन्य रिश्तेदारों को बृहस्पतिवार को बुलाया। पत्नी को समझाने का प्रयास किया। लेकिन पत्नी ने पति के साथ रहने से इंकार कर दिया। प्रेमी के साथ ही शादी कर उसके घर पर रहने की बात की। जिस पर लोगों ने समझौता करा दिया। नवाबगंज जाकर एक एफिडेविट बनवा दिया, जिसमें पत्नी ने लिखकर दे दिया कि वह अब पति के साथ नहीं रहेगी। वह प्रेमी के साथ रहेगी। 

इसके बाद महिला हाफिजगंज थाने पर पहुंची और लिखित प्रार्थना पत्र पुलिस को दिया। जिसमें पति के साथ रहने से इंकार कर प्रेमी संग रहने की बात कही। पुलिस ने प्रेमी को बुलाया, लेकिन प्रेमी थाने पर नहीं पहुंचा। इस पर महिला ने उसके खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उसे लौटा दिया। महिला थाने से अपने मायके चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed