फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   brother-in-law and sister-in-law committed suicide by hanging themselves in Bareilly

देवर-भाभी ने दी जान: एक कमरा... एक फंदा और दो लाशें, दोनों की मौत ने छोड़े कई सवाल; पढ़ें पूरी कहानी

Fri, 25 Jul 2025 10:15 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Jul 2025 10:15 AM IST
सार

Bareilly News: बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र के आलोक नगर में बृहस्पतिवार को देवर-भाभी ने सात घंटे के अंतराल में आत्महत्या कर ली। दोनों के शव एक ही कमरे में फंदे से लटके मिले। पुलिस ने शवों का पोस्टमॉर्टम कराया है। 

विज्ञापन
brother-in-law and sister-in-law committed suicide by hanging themselves in Bareilly
अंकित और सोनी के फाइल फोटो - फोटो : परिजन

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के आलोकनगर में बृहस्पतिवार को देवर-भाभी ने एक ही कमरे में पंखे से लटककर जान दे दी। सुबह भाभी जिस फंदे से लटकी, सात घंटे बाद देवर भी उसी पर लटक गया। एसपी सिटी ने मौका मुआयना किया, फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की। स्थानीय लोगों व परिवार से बात की। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में कई तरह की चर्चाएं हैं। उनके जहन में यह भी सवाल उठ रहा है कि आखिरकार दोनों ने जान क्यों दी। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे मोहल्ला निवासी विवेक की पत्नी सोनी (30) का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची इज्जतनगर थाना पुलिस ने सोनी के शव को मोर्चरी में रखवा दिया। शाम साढ़े पांच बजे सोनी के देवर अंकित (25) ने उसी कमरे में उसी पंखे से लटककर जान दे दी। इज्जतनगर इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों का बयान दर्ज किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंपत्नी बनाकर किया जिस्म का सौदा: नशा देकर दोस्तों को सौंपा, होटलों में भी...; आपबीती बताकर रो पड़ी पीड़िता
विज्ञापन
विज्ञापन


 

brother-in-law and sister-in-law committed suicide by hanging themselves in Bareilly
सोनी का फाइल फोटो - फोटो : परिजन

भाभी का पंचनामा भरवाया फिर शराब पीकर फंदे से लटका
पड़ोसियों ने बताया कि सुबह सोनी का अंकित से विवाद हुआ था। सोनी की मौत के बाद अंकित ज्यादा परेशान दिख रहा था। वह मोर्चरी तक गया। वहां पंचनामा भरवाया। उस पर दस्तखत भी किए। फिर देसी शराब और कोल्डड्रिंक लेकर घर चला आया। इसके बाद सीधे उस कमरे में चला गया, जहां सोनी लटकी थी। नीचे बरामदे में लेटे दिव्यांग चाचा ने टोका, पर उसने जवाब नहीं दिया। फिर उसने साढ़े पांच बजे उसी फंदे से लटककर जान दे दी। इससे पहले उसने अचार निकालकर शराब पी थी। बाद में जब और लोग आए तो उसका शव लटका देखा गया।

brother-in-law and sister-in-law committed suicide by hanging themselves in Bareilly
अंकित का फाइल फोटो - फोटो : परिजन

परेशान रहता था अंकित
भाभी की खुदकुशी के बाद फंदे से लटकने वाले अंकित की शादी वर्ष 2021 में हुई थी। दो साल पहले कैंसर से उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। एसपी सिटी को लोगों ने बताया कि अंकित कब गुस्सा हो जाए और झगड़ा कर ले, किसी को पता नहीं होता था। उसकी दवाएं भी कुछ समय तक चली थीं। अब लोग कयास लगा रहे हैं कि उसने ऐसा क्यों किया होगा। कुछ लोग इसे भाभी के प्रति उसका प्रेम मान रहे हैं तो कुछ लोग कमजोर मानसिक स्थिति में लिया गया फैसला करार दे रहे हैं। 

brother-in-law and sister-in-law committed suicide by hanging themselves in Bareilly
मृतकों के परिजन से पूछताछ करते एसपी सिटी व सीओ - फोटो : अमर उजाला
पुताई करता है परिवार, मायके वालों ने लगाए आरोप
अंकित के बड़े भाई विवेक, पिता और चाचा समेत पूरा परिवार घरों में पुताई करता है। अंकित भी यही काम करता था। सोनी की शादी वर्ष 2016 में विवेक से हुई थी। उसके एक बेटा कैरव (3) और बेटी तान्या (5) हैं। सोनी की मौत की सूचना पर उत्तराखंड के सितारगंज से उसके मायके वाले भी आ गए। भाभी शीला ने बताया कि सोनी आठ महीने से मायके में रह रही थी। विवेक शराब का लती था और सोनी को परेशान करता था। विवेक माफी मांगकर दो महीने पहले ही उसे सितारगंज से ले आया था।

brother-in-law and sister-in-law committed suicide by hanging themselves in Bareilly
मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि देवर व भाभी ने एक ही फंदे पर कुछ घंटों के अंतराल में लटककर आत्महत्या की है। परिवार का कोई आरोप नहीं है। आत्महत्या की वजह को लेकर भी अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed