फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   lover arrived to give a gift to his girlfriend at her wedding in pilibhit

UP News: प्रेमिका की शादी में गिफ्ट देने पहुंचा प्रेमी, जयमाल के मंच पर की ऐसी हरकत, हो गया बवाल

Wed, 13 Nov 2024 05:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 13 Nov 2024 05:51 PM IST
सार

Pilibhit News: पीलीभीत के पूरनपुर में मंगलवार को शादी समारोह में उस वक्त बवाल हो गया, जब दुल्हन का प्रेमी उसे गिफ्ट देने जयमाल के मंच पर पहुंचा। उसने दुल्हन के कान में कुछ कहा। यह देख दूल्हा भड़क गया।  

विज्ञापन
lover arrived to give a gift to his girlfriend at her wedding in pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में सिरफिरे प्रेमी ने प्रेमिका की शादी तुड़वा दी। वह जयमाल के समय दुल्हन बनी प्रेमिका को गिफ्ट देने पहुंच गया, जिसका पता चलने पर शादी में बवाल हो गया। दूल्हा पक्ष ने दुल्हन के प्रेमी और उसके दोस्त को पकड़कर जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। दूल्हे ने जयमाल की रस्म के बाद शादी से इनकार कर दिया। अधिकांश बराती और घराती बगैर खाना खाए ही लौट गए। बुधवार को कोतवाली में घंटों पंचायत के बाद दुल्हन पक्ष ने खर्च हुई धनराशि वापस करने की शर्त रखी। धनराशि और सामान वापस होने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

विज्ञापन


पूरनपुर क्षेत्र के युवक की शादी बरेली के आंवला निवासी युवती से तय हुई थी। मंगलवार को शादी समारोह के लिए लड़की पक्ष के लोग नगर के एक बरातघर में पहुंचे। शादी की रस्में शुरू हुईं। जयमाल की रस्म पूरी हो चुकी थी। आशीर्वाद देने का सिलसिला चल रहा था। इसी दौरान शाहजहांपुर के कटरा से दोस्त के साथ आए युवक ने स्टेज पर पहुंचकर दुल्हन को गिफ्ट दिया और झुककर उसके कान में कुछ कहा। यह देखकर दूल्हे को गलत लगा। 
विज्ञापन


Budaun News: देर रात को घर पहुंचा प्रेमी, प्रेमिका समझ चारपाई पर लेटी देवरानी संग कर बैठा 'भूल'
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमी को बताया बुआ का लड़का 
दूल्हे ने दुल्हन से स्टेज पर ही नाराजगी व्यक्त की और गिफ्ट देने वाले युवक के बारे में पूछताछ शुरू कर दी। दुल्हन ने गिफ्ट देने वाले प्रेमी को पहले अपनी बुआ का बेटा बताया। मामला शांत भी नहीं हो पाया था। इस दौरान प्रेमी का दोस्त भी गिफ्ट लेकर स्टेज पर पहुंच गया। शक होने पर वर पक्ष के लोगों ने स्टेज पर ही उसकी पिटाई शुरू कर दी। युवक के दोस्त ने पूरी जानकारी दूल्हे पक्ष को दी। बाद में दूल्हा पक्ष के लोगों ने प्रेमी को भी परिसर में ही खोज लिया और जमकर धुनाई की। दोनों को पुलिस को सौंप दिया गया।

दूल्हे ने शादी से किया इनकार
विवाद के बाद दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों में घंटों वार्ता होती रही। दूल्हा पक्ष के लोगों का कहना था कि गिफ्ट देने वाला युवक दुल्हन के साथ पढ़ाई करता था। उसका प्रेमी नहीं है। बुधवार को दूल्हा पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे। कोतवाली में भी दोनों पक्षों में घंटों पंचायत हुई। बाद में दुल्हन पक्ष ने खर्च हुई धनराशि और सामान वापस करने पर समझौता कर लिया। कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि दोनों पक्ष में समझौता हो गया। दोनों ने एक दूसरे पर कार्रवाई से इनकार किया है।

आरोपियों पर छेड़खानी का आरोप
दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद दुल्हन के पिता ने गिफ्ट देने वाले युवकों पर गिफ्ट देने और जानकारी पर वधू से छेड़खानी का आरोप लगाया। कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed