फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Love the country's wealth and heritage: Maulana Mukhtar

मुल्क की संपत्ति और धरोहर से करें मोहब्बत : मौलाना मुख्तार

Sat, 31 Aug 2024 07:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 07:06 AM IST
विज्ञापन
Love the country's wealth and heritage: Maulana Mukhtar
मुफ्ती-ए आजम हिंद के कुल में देर रात उमड़ा जायरीन का हुजूम, अदा की गई कुल की रस्म
विज्ञापन


बरेली। उर्स-ए-रजवी के दूसरे दिन इस्लामिया इंटर काॅलेज मैदान पर जलसे का आयोजन किया गया। इसमें सुबह हजरत रेहान-ए-मिल्लत व हजरत मुफस्सिर-ए-आजम और देर रात मुफ्ती आजम हिंद के कुल शरीफ की रस्म अदा की गई।

इस मौके पर शुक्रवार सुबह जलसे में मौलाना मुख्तार बहेड़वी ने कहा कि मजहब-ए-इस्लाम अपने मानने वालों को यह तालीम देता कि जिस मुल्क में रहो उस मुल्क में अपनी मजहबी पहचान कायम रखते हुए अच्छे शहरी बने। मुल्क और मुल्क की संपत्ति और धरोहर से मोहब्बत करें। नफरतों को हराने के लिए मुहब्बत को आम करे। आपसी सौहार्द का वातावरण बनाएं।
विज्ञापन


मधुबनी बिहार के मौलाना साबिर कादरी ने अपनी तकरीर में कहा कि रेहान-ए-मिल्लत ने पूरी दुनिया में मजहब व मसलक का प्रचार प्रसार किया। आज इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान में जो उर्स हो रहा है ये भी हजरत रेहान-ए-मिल्लत ही की देन है। उन्होंने कहा कि दुनिया में कहीं भी रहो मसलक-ए-आला हजरत पर सख्ती से कायम रहो।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारी अब्दुर्रहमान कादरी ने आला हजरत, मुफ्ती आजम हिंद और खानकाह रजविया का पैगाम जायरीन को देते हुए कहा कि गुस्ताख-ए-रसूल से हमेशा परवेज करें। हमारा उनसे कल भी न कोई रिश्ता था और न आज है। यही सुन्नियत और यही मसलक-ए-आला हजरत है। नमाजी बने और इल्म हासिल करें। अपने बच्चों को आशिक-ए-रसूल बनाएं।

मदरसा मंजर-ए-इस्लाम के अध्यापक मास्टर कमाल ने अपनी तकरीर अंग्रेजी में करते हुए कहा कि आज मदरसे के छात्र हर क्षेत्र में अपने इल्म का लोहा मनवा रहे है। मदरसे के छात्र मुफ्ती, कारी, आलिम के साथ डॉक्टर और इंजीनियर भी बन रहे है। मुफ्ती सलीम नूरी, मौलाना वारिस रजा सुल्तानपुरी, कारी महबूब रजा व अर्सलान रजा ने नात-ओ-मनकबत का नजराना पेश किया। संचालन कारी यूसुफ रजा संभली ने किया।

हजरत रेहान-ए-मिल्लत के कुल शरीफ में कारी सखावत हुसैन, मुफ्ती जईम रजा ने सुबह 9:58 बजे कुल की फातिहा पढ़ी। वहीं रात जलसे देर रात 1:40 बजे मुफ्ती-ए-आजम हिंद के कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। मुफ्ती जमील ने आला हज़रत का शजरा फातिहा मुफ्ती अय्यूब नूरी ने पढ़ा। खुसूसी दुआ सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां व मुफ्ती आकिल रजवी ने की। जायरीन दरगाह प्रमुख हजरत सुब्हानी मियां और सज्जादानशीन मुफ्ती मियां से मुलाकात कर दुआएं हासिल की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed