{"_id":"67bb889653a65d2382009f60","slug":"love-happened-on-instagram-mother-of-two-children-eloped-with-her-lover-bareilly-news-c-181-1-sbly1012-102404-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, दो बच्चों की मां प्रेमी संग भागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, दो बच्चों की मां प्रेमी संग भागी
विज्ञापन
हाफिजगंज। इंस्टाग्राम पर प्यार के बाद दो बच्चों को साथ लेकर युवती प्रेमी के साथ रफू-चक्कर हो गई। पति ने थाने पर तहरीर देकर पत्नी की बरामदगी की मांग की है। थाना हाफिजगंज निवासी व्यक्ति ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी का इंस्टाग्राम पर किसी अज्ञात व्यक्ति से संबंध हो गए थे। आठ दिन पूर्व बात करते हुए उसने उसे पकड़ लिया। इसके बाद सोशल साइट से हटाकर दूसरा सिम दे दिया, लेकिन वह चोरी-छिपे बात करती रही। रविवार को वह नवाबगंज काम से गया था। इसी बीच उसकी पत्नी दोनों बच्चों को साथ लेकर चली गई। संवाद
-
तीन बच्चों का पिता युवती को ले गया
हाफिजगंज। तीन बच्चों का पिता युवती को अपने साथ ले गया। पत्नी ने थाने पर तहरीर दी है। थाना हाफिजगंज क्षेत्र की रहने वाली युवती ने बताया कि उसकी शादी 12 साल पहले हुई थी। उसकी तीन पुत्रियां हैं, लेकिन उसका पति 18 फरवरी को पास के ही गांव की युवती को लेकर कहीं चला गया। काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। संवाद