फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lou ran bhojipura-Pilibhit broad gauge train on track

लो दौड़ने लगी भोजीपुरा-पीलीभीत ब्राडगेज ट्रैक पर ट्रेन

Thu, 15 Dec 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Thu, 15 Dec 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Lou ran bhojipura-Pilibhit broad gauge train on track
Lou ran bhojipura-Pilibhit broad gauge train on track - फोटो : बरेली, अमर उजाला
भाजपा के दो मंत्रियों के बीच क्रेडिट पाने के चक्कर में पीलीभीत-भोजीपुरा ब्राडगेज ट्रैक पर ट्रेन चलने का इंतजार कर रहे मुसाफिरों की उम्मीद बुधवार को पूरी हो गई। रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु बरेली के दौरे पर आने के दौरान तो ट्रेन को हरी झंडी नहीं दिखा पाए, लेकिन बुधवार को उन्होंने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये दिल्ली से नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। वहीं पीलीभीत में महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को बरेली के लिए रवाना कर औपचारिकता पूरी की। पीलीभीत से चलकर यह ट्रेन शाम पौने सात बजे बरेली सिटी पहुंची। जगह-जगह ट्रेन का स्वागत हुआ और लोग उत्साहित भी दिखे।
विज्ञापन

ट्रेन शुभारंभ के मौके पर रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कहा कि भोजीपुरा-पीलीभीत रेल खंड का आमान परिवर्तन एक साल में पूरा कर लिया गया और बुधवार को इस खंड पर यात्री यातायात का शुरू हो गया। इसके लिए मैं क्षेत्रीय जनता को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में उत्तर प्रदेश में 36689 करोड़ की लागत से आमान परिवर्तन सहित 37 कार्य स्वीकृत किया गए। इसी प्रकार यात्री सुविधाओं के विस्तार हेतु पिछले दो वर्षों में उत्तर प्रदेश में 43453 करोड़ के कार्य स्वीकृत किए गए। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने भी आमान परिवर्तन परियोजना को समय से पूरा करने एवं यात्री यातायात शुरू होने पर क्षेत्रीय जनता को बधाई दी और जल्दी ही पीलीभीत-टनकपुर रेल खंड का आमान परिवर्तन कार्य पूर्ण करने की उम्मीद जताई। 
विज्ञापन

उधर, पीलीभीत में आयोजित कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि पीलीभीत-भोजीपुरा नव आमान परिवर्तित खंड के लोकार्पण एवं पीलीभीत-भोजीपुरा आमान परिवर्तित रेल खंड में बड़ी लाइन की गाड़ियों के संचालन के शुभारंभ पर उन्हें हार्दिक प्रसन्नता हो रही है। पूर्वोत्तर रेलवे यात्री सुविधा के क्षेत्र में बहुत अच्छा कार्य कर रही है तथा उन्नत यात्री सुविधा उपलब्ध हो रही है। रेल के माध्यम से उत्तर प्रदेश के विकास में रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु का विशेष योगदान रहा है।  जीएम रेलवे राजीव मिश्र ने कहा कि पीलीभीत जंक्शन पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल का प्रमुख स्टेशन है। यहाँ पर उन्नत यात्री सुविधायें उपलब्ध करा दी गई हैं। जिससे यहां आने वाले यात्रियों को सुविधा हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजौरिया को हाल्ट घोषित करने से आक्रोश
नवाबगंज। बिजौरिया स्टेशन पर सायं पांच बजे ट्रेन पहुंचने के समय से पूर्व ही भारी संख्या में लोग ट्रेन का स्वागत करने के लिए स्टेशन पर पहुंच चुके थे। लगभग साढ़े पांच पर जैसे ही स्टेशन पर फूलों से सजी ट्रेन पहुंची, लोगों ने ट्रेन लेकर आये चालक और साथ चल रहे स्टाफ का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। ट्रेन का स्वागत करने वालों में नवाबगंज ब्लाक प्रमुख विनोद दिवाकर, भदपुरा ब्लाक प्रमुख पुरुषोत्तम गंगवार,  शारिक खान, जमील अहमद, व्यापारी नेता प्रेम प्रकाश रस्तोगी, संजीव गुप्ता, कामेश पांडेय, संजोग गुप्ता आदि के साथ बड़ी संख्या लोग मौजूद थे। उधर, बिजौरिया को हाल्ट घोषित करने पर क्षेत्रवासियों में आक्रोश देखा गया। उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव गुप्ता 0,ताहिर, भाजपा नेता दीपक सूरी नेइस स्टेशन को हाल्ट की श्रेणी से हटाने  की मांग की है। 

सेंथल में स्वागत
सेंथल। एक साल बाद ट्रेनों के संचालन शुरू होने बाद बुधवार सायं साढ़े पांच बजे ट्रेन सेंथल स्टेशन पर पहुंचने पर लोगों ने तालियां व सीटियां बजाकर ट्रेन का स्वागत किया। इंडियन आईटीआई के चेयरमैन आमिर जैदी और नगर पंचायत अध्यक्ष कम्बर एजाज शानू, मेहराब हुसैन, मगन जैदी आदि शामिल थे। 

भोजीपुरा में नहीं हुआ स्वागत 
भोजीपुरा। भोजीपुरा पर लगभग 5:45 पर ट्रेन आई पांच मिनट रुकने के बाद बरेली के लिए चली गई। लंबी लंबी बातें करने बाले छुटभैये ट्रेन का स्वागत करने के लिए भी नहीं आए। भोजीपुरा से ट्रेन बिना स्वागत के ही आगे बढ़ गई जहां कोई भी नहीं आया केवल छोटे छोटे बच्चे ही जंक्शन के पास दिखाई दिए।

पांच जोड़ी गाड़ियां चलेंगी पहले चरण में
रेल मंत्रालय ने इस नए ब्राडगेज ट्रैक पर पांच जोड़ी सवारी गाड़ियों के संचालन की स्वीकृति दी है। बुधवार को पीलीभीत से बरेली सिटी तक उद्घाटन विशेष गाड़ी संख्या 55382 का शुभारंभ किया गया। पीलीभीत से भोजीपुरा तक बड़ी लाइन की गाड़ियों का संचालन शुरू होने से यह क्षेत्र काठगोदाम, बरेली सहित अन्य महानगरों से सीधी रेल सेवा से जुड़ जाएगा और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। पांच जोड़ी सवारी गाड़ियों का नियमित संचालन बृहस्पतिवार से होगा। एक जोड़ी सवारी गाड़ी पीलीभीत से बरेली सिटी तक चलाई जाएगी, जबकि शेष चार जोड़ी सवारी गाड़ियां पीलीभीत से इज्जतनगर तक चलेंगी। जीएम रेलवे ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों के टिकट बुकिंग काउंटरों पर स्वाइप मशीनें लगाई जाएंगी, ताकि यात्री डेबिट कार्ड आदि से अपना यात्रा टिकट बिना कैश के खरीद सकेंगे। उन्होंने कहा कि मझोला पकड़िया स्टेशन का निर्माण कार्य आगामी छ: माह में पूरा कर लिया जाएगा। मंडल रेल प्रबंधक निखिल पांडेय ने सभी का धन्यवाद जताया। संचालन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आरसी श्रीवास्तव ने किया।

पंद्रह मिनट देरी से चली ट्रेन सिटी पहुंचने पर उछल पर पड़े यात्री
उद्घाटन ट्रेन पीलीभीत से अपने निर्धारत सवा चार बजे की बजाए साढ़े चार बजे रवाना हुआ। शाम पौने सात बजे सिटी स्टेशन पर ट्रेन पहुंचते ही इससे उतरे यात्री खासे उत्साहित दिखे। वहीं स्टेशन पर मौजूद लोग खुशी से उछल पड़े। कुछ देर रुकने के बाद यह ट्रेन जंक्शन पहुंच गई। 


70 की स्पीड से चालक रवि दौड़ाकर लाया उद्घाटन ट्रेन
बरेली। पीलीभीत से चलकर बरेली आने वाली उद्घाटन ट्रेन को ट्रेन चालक रवि रंजन राज 70 की स्पीड से चलाकर लाया। ट्रेन संचालन में गार्ड रंजीत सिंह का योगदान रहा। सफल ट्रेन संचालन से दोनों कर्मचारी बेहद उत्साहित दिखे। उन्होंने कहा कि ट्रेन संचालन में कोई खास दिक्कत नहीं आई। पीलीभीत में 15 मिनट देरी से चलने के कारण वह बरेली भी ट्रेन को लेकर 15 मिनट लेट पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed