{"_id":"6afb6c53592951c7a70be82a","slug":"loss-of-faith-in-smart-meters-check-meters-installed-in-4405-homes-bareilly-news-c-4-bly1015-1008752-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्मार्ट मीटर पर नहीं रहा भरोसा 4,405 घरों में लगे चेक मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्मार्ट मीटर पर नहीं रहा भरोसा 4,405 घरों में लगे चेक मीटर
विज्ञापन
बरेली। स्मार्ट मीटर लगने के बाद खपत से ज्यादा बिल आने की शिकायतें बढ़ रही हैं। ऐसे में उपभोक्ता विद्युत निगम के मीटर की रीडिंग पर भरोसा करने के बजाय खुद इसकी निगरानी करने लगे हैं। मार्च से अब तक 4,405 उपभोक्ता चेक मीटर लगवा चुके हैं।
विद्युत निगम से मिली रिपोर्ट के अनुसार, शहर में 2.25 लाख उपभोक्ता हैं। इनमें से 1.22 लाख के यहां स्मार्ट मीटर लगे हैं। इसके बाद बिल में अचानक बढ़ोतरी, अपेक्षाकृत अधिक यूनिट दर्ज होने और खपत के आंकड़ों को लेकर उपभोक्ताओं की शिकायतें आ रही हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं ने चेक मीटर लगवाना शुरू कर दिया है।
चेक मीटर को स्मार्ट मीटर के समानांतर लगाया जाता है। घर में जितनी बिजली खपत होती है, उसका रिकॉर्ड मुख्य मीटर के साथ चेक मीटर भी दर्ज करता है। कुछ समय तक दोनों मीटरों की रीडिंग की तुलना की जाती है।
विज्ञापन
यदि दोनों में दर्ज खपत लगभग समान है तो मीटर की रीडिंग सामान्य मानी जाती है। लगातार बड़ा अंतर मिलता है तो उपभोक्ता निगम से मीटर की जांच की मांग कर सकता है।