फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lord Parshuram came out riding on a chariot, devotees paid their respects

Bareilly News: रथ पर सवार होकर निकले भगवान परशुराम, भक्तों ने किया प्रणाम

Thu, 01 May 2025 03:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 03:10 AM IST
विज्ञापन
Lord Parshuram came out riding on a chariot, devotees paid their respects
बरेली। भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। अलखनाथ मंदिर में परशुराम युवा मंच की ओर से भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली गई। अलखनाथ मंदिर में पूजापाठ के बाद शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा में भगवान गणेश, श्रीराम दरबार, हनुमान जी, अघौरी, माता दुर्गा, राधा कृष्ण, काली माता, भगवान परशुराम की झांकियां शामिल रहीं। मुंबई से आए ढोल की पर भक्त जमकर झूमे। शोभायात्रा में भगवान परशुराम के जयकारे लगाए गए। शोभायात्रा अलखनाथ मंदिर से शुरू होकर, किला, साहूकारा, बड़ा बाजार, घंटाघर, पंजाबी मार्केट, नॉवल्टी चाैराहा होते हुए सिविल लाइन हनुमान मंदिर पर विश्राम किया। इस दौरान कमेटी के तमाम सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

शोभायात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत
- अक्षय तृतीया पर परशुराम जयंती पर भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव आयोजन समिति की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। मढ़ीनाथ मंदिर से राधा-कृष्ण की आरती के बाद यात्रा की शुरुआत हुई। शोभायात्रा मढ़ीनाथ शिव मंदिर से शुरू होकर श्री हनुमानगढ़ी मंदिर, संत कृपाल आश्रम, शांति बिहार, होली चौक, बदायूं रोड, नेकपुर चीनी मिल, गणेश नगर, अंकुर अस्पताल रोड, नेकपुर बाग, स्वदेश भूषण इंटर कॉलेज रोड, मढ़ीनाथ पुलिस चौकी, मढ़ीनाथ होते हुए बाबा श्री मढ़ीनाथ जी शिव मंदिर पर विश्राम हुई। इस दौरान संस्थापक अध्यक्ष पंडित मोनू पांडेय, सोहन लाल शर्मा, संजीव शर्मा, श्याम, रमेश भदतौल, आरएस लाल, अजय राज शर्मा, रत्नेश पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed