{"_id":"6588982c33e5900d190b3d46","slug":"lord-jesus-was-born-churches-echoed-with-carols-bareilly-news-c-4-bly1005-311906-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रभु यीशू ने लिया जन्म, कैरल से गूंजे चर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रभु यीशू ने लिया जन्म, कैरल से गूंजे चर्च
Mon, 25 Dec 2023 02:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 25 Dec 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रविवार की रात 12 बजते ही गिरिजाघरों में खुशियां छा गईं। प्रभु यीशू के जन्म लेते ही मैरी क्रिसमस की बधाई गूंजने लगी। घंटियों की सुमधुर आवाज के साथ मसीह समाज के लोगों ने कैरल्स गाए। गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई दी गई।
रविवार देर शाम से ही मसीही समाज के लोग चर्च में जुटने लगे थे। देर रात प्रभु यीशू के जन्म होते ही कैरल गाकर और केक काटकर क्रिसमस का स्वागत किया। मदर मैरी और प्रभु यीशु की प्रतिमा के सामने लोगों ने खुशी से झूमते हुए प्रार्थना की। कैंट, इज्जतनगर, रामपुर गार्डन, चौकी चौराहा, पीलीभीत बाइपास समेत अन्य क्षेत्रों के चर्च क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सज गए थे। प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। चर्च रंग-बिरंगी झिलमिलाती लाइटों से गुलजार रहे। वहीं, जो लोग चर्च नहीं पहुंच सके, उन्होंने घरों में भी प्रभु यीशू का स्वागत किया। क्रिसमस ट्री सजाए।
शहर के कई चर्च में झांकियों के माध्यम से लोगों को प्रभु यीशु के जन्म के समय की स्थिति को दर्शाया गया। प्रार्थना सभाएं सोमवार को भी जारी रहेंगी। चर्च बच्चे पहुंचे बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। कई बच्चे और बड़े सेंटा क्लॉज की ड्रेस में नजर आए। चर्च में सुबह दस बजे कैरल के बाद क्रिसमस मेले का लोग आनंद लेंगे।
विज्ञापन
लोगों ने खूब खींची सेल्फी
चर्च में पहुंचे लोगों में सेल्फी का जबरदस्त क्रेज दिखा। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने एक-दूसरे को मैरी क्रिसमस कहकर बधाई दी। वहीं, रविवार को दिनभर क्रिसमस को धूमधाम से मनाने के लिए लोग बाजार पहुंचे। मॉल, बेकरी शॉप समेत अन्य दुकानों पर भीड़ मौजूद रही।