फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lord budget Bareilly high hopes

प्रभु के रेल बजट से बरेली को बड़ी उम्मीदें

Thu, 25 Feb 2016 01:51 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 25 Feb 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
बरेली। रेल मंत्री सुरेश प्रभु गुरुवार को संसद में रेल बजट पेश करेंगे। इस बजट में उनसे बरेली को काफी उम्मीदें हैं, केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और आवंला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप का दावा है कि रेल मंत्री से बहुत कुछ मांगा है। यहां के लोगों ने भी सुझाव भेजे हैं।  बरेली दौरे के समय रेल मंत्री सुरेश प्रभु और राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने वादा भी किया था। उन दिनों संकेत दिए थे कि अप्रैल के बाद रेलवे की ओर से यहां की जनता को बहुत कुछ मिलेगा। उनके वादे का गुरुवार को दिल्ली की संसद में पिटारा खुलने जा रहा है।
विज्ञापन

लाल फाटक पर ओवर ब्रिज बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने की थी। उन्होंने इसके लिए धनराशि भी रिलीज की लेकिन रेलवे के हिस्से में पुल बनाने की मंजूरी रेल मंत्रालय को देनी है। इस बारे में प्रदेश सरकार और कमिश्नर की ओर से रेलवे को कई बार लिखा भी गया था। इसके लिए केंद्रीय मंत्री और सांसद भी प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये हैं उम्मीदें
-लाल फाटक पर बदायूं रोड की ओर से बरेली आने के लिए ओवर ब्रिज का निर्माण
-आईवीआईआर पर फ्लाई ओवर
-बरेली से कासगंज रूट पर मुंबई, जयपुर, अजमेर, हैदराबाद, चेन्नई के लिए नई ट्रेनों की सौगात
-शहामतगंज में रेलवे की खाली पड़ी तीन लाख वर्गमीटर भूमि पर कामर्शियल काम्पलेक्स और फ्लैट का निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed